उदयपुर। उज्ज्वल राजस्थान 3.0 प्रदर्शनी के दूसरे दिन होटल योइस मंे बड़ी संख्या में छात्रों, युवाओं, किसानों, उद्यमियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनी में लोगों ने सरकारी योजनाओं, नई तकनीकों, नवाचारों, शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता से जुड़े अवसरों की जानकारी प्राप्त की।
डॉ. मन्नालाल रावत, सांसद (लोकसभा), उदयपुर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित यह प्रदर्शनी नागरिकों को विभिन्न सरकारी संस्थानों से सीधे संवाद का अवसर प्रदान कर रही है। दूसरे दिन विशेष रूप से छात्रों और युवाओं की बड़ी भागीदारी रही। उन्होंने उच्च शिक्षा, करियर, कौशल विकास, अनुसंधान, तकनीक, नवाचार और उद्यमिता से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों एवं विभागीय प्रतिनिधियों से संवाद किया।
किसानों की भागीदारी रही खास आकर्षण
प्रदर्शनी में किसानों की भागीदारी भी प्रमुख आकर्षण रही। किसानों ने आधुनिक कृषि पद्धतियों, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, फसल सुरक्षा, कृषि तकनीकों तथा किसान-केंद्रित सरकारी योजनाओं एवं विभिन्न पहलों की जानकारी ली।
प्रदर्शनी में कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट्स लिमिटेड (ज्ञैक्स्), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (प्ब्।त्), भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (प्ब्डत्), भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (थ्ैै।प्), वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (ब्ैप्त्), जैव प्रौद्योगिकी विभाग (क्ठज्), भारतीय मानक ब्यूरो (ठप्ै), भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (ळैप्), भारतीय रिजर्व बैंक (त्ठप्), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (प्प्त्ै), भारतीय खाद्य निगम (थ्ब्प्), बैंक ऑफ बड़ौदा, राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थान भाग ले रहे हैं।
दूसरे दिन उमड़ी भीड़ और लोगों की सक्रिय भागीदारी ने स्पष्ट किया कि नागरिक सरकारी नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, वैज्ञानिक नवाचारों तथा शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसरों को जानने में गहरी रुचि ले रहे हैं।
22 अगस्त तक आमजन के लिए खुली रहेगी प्रदर्शनी
“उज्ज्वल राजस्थान 3.0” का समापन 22 अगस्त 2026 को होगा। प्रदर्शनी आमजन के लिए निरूशुल्क एवं खुली है। अंतिम दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होटल योइस, उदयपुर में प्रदर्शनी का आयोजन जारी रहेगा।
उज्ज्वल राजस्थान 3.0 में उमड़ा जनसैलाब, युवाओं और किसानों ने जाना विकास व नवाचार का रोडमैप
