दो दिवसीय प्रवास में लेंगी आधिकारिक विजिट, बोर्ड मीटिंग के साथ सेवा प्रकल्पों का करेंगी अवलोकन
उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर की प्रेसिडेंट रेखा जैन एवं सचिव एडवोकेट साधना मेहता ने बताया कि इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट-305 की चेयरमैन वर्षा शाह अहमदाबाद से तथा डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अलका भार्गव ग्वालियर से 22 अगस्त को उदयपुर पहुंचेंगी।
पूर्व प्रेसिडेंट रश्मि पगारिया ने बताया कि दो दिवसीय प्रवास के दौरान वर्षा शाह क्लब की ऑफिशियल चेयरमैन विजिट करेंगी। इस दौरान वे बोर्ड मीटिंग लेंगी तथा क्लब की ओर से संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों का अवलोकन करेंगी।
उन्होंने बताया कि वर्षा शाह पूर्व प्रेसिडेंट रश्मि पगारिया के कार्यकाल में आयोजित डिस्ट्रिक्ट आईएसओ मीट एवं कॉन्फ्रेंस में भी उदयपुर आ चुकी हैं। आगामी दौरे को लेकर क्लब सदस्यों में उत्साह है और स्वागत एवं कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं।
इनरव्हील की जिला चेयरमैन वर्षा शाह का 22 अगस्त को उदयपुर दौरा
