एक बटा विकास समिति की नई कार्यकारिणी गठित, सामाजिक गतिविधियों को विस्तार देने पर जोर
उदयपुर। एक बटा विकास समिति, गोवर्धनविलास हाउसिंग सोसायटी की त्रिवर्षीय चुनावी बैठक जीवन सिंह पोखरना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष जीवन सिंह पोखरना को सर्वसम्मति से आगामी तीन वर्षों के लिए पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। सदस्यों ने उनके नेतृत्व में समिति की गतिविधियों को और अधिक गति देने तथा समाजहित के कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में समाज के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों, सामाजिक गतिविधियों एवं संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही नवीन कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नई कार्यकारिणी में संरक्षक पूर्व आईपीएस टी.सी. डामोर एवं पुरुषोत्तम पल्लव, परामर्शक पूर्व आरएएस भोजकुमार सुमन एवं कन्हैयालाल खत्री, सचिव भोलाराम साहनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. वल्लभलाल मण्डोवरा, उपाध्यक्ष चन्द्रकांत पालीवाल, कोषाध्यक्ष अरुणकुमार मुन्दड़ा तथा संयुक्त सचिव प्रदीप सहीवाल बनाए गए।
वहीं सांस्कृतिक सचिव एवं कार्यक्रम प्रभारी योगेश चैबीसा, संगठन सचिव एवं बर्थडे सेलिब्रेशन प्रभारी प्रसून भारद्वाज तथा मीडिया प्रभारी दिनेश गोठवाल को जिम्मेदारी दी गई। कार्यसमिति सदस्य के रूप में प्रकाशसिंह राठौड़, हरीश मटोलिया, कैलाश चन्द्र शर्मा. आशीष बंसल, राकेश गांधी, दीपक नागौरी, ललित चैधरी, कपिल चैबीसा, गिरीश गोविल, उज्जवल जैन एवं अविनाश पोखरना को शामिल किया गया।
कार्यकारिणी में महिला प्रतिनिधियों के रूप में चन्दा गोयल, कविता खण्डेलवाल, आशा कुम्भट, दीपिका शर्मा एवं दीपिका भटनागर को शामिल किया गया।
बैठक में सदस्यों ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के बाद आवश्यक निर्णय लिए गए तथा सामाजिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
पुनः अध्यक्ष निर्वाचित हुए जीवन सिंह पोखरना ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति की प्रगति के लिए प्रत्येक सदस्य का सहयोग और सक्रिय सहभागिता जरूरी है। उन्होंने समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
एकजुटता और समाजसेवा को मिलेगी नई दिशा, जीवन सिंह पोखरना फिर बने अध्यक्ष
