उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शुक्रवार को जयपुर पहुंचे सांसद डॉ मन्नालाल रावत को विधानसभा कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड सहित कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने डॉ रावत पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में आप एसटी वर्ग के उत्थान, संगठन की मजबूती और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। पूर्व विधायक एवं लोकसभा प्रत्याशी-2024 दौसा कन्हैयालाल मीणा ने भी डॉ रावत को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी। जयपुर में शुक्रवार को दिन भर कई वरिष्ठ नेताओं ने सांसद डॉ रावत से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री भजनलाल व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड ने किया सांसद डॉ रावत का स्वागत, शुभकामनाएं दी
