अहमदाबाद में राजस्थान आईएसकेयू टीम का शानदार प्रदर्शन, 21 खिलाड़ियों ने जीते पदक

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित आईएसकेयू इन्डीपेन्डेन्स कराटे कप चेम्पियनशीप 2026 में राजस्थान आईएसकेयू टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए काता एवं कुमिते स्पर्धाओं में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
राजस्थान के खिलाड़ियों ने अपने-अपने आयुवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक हासिल किए। आईएसकेयू राजस्थान के सचिव सेंसई प्रफुल्ल सांवरिया ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान के खिलाड़ियों ने काता और कुमिते दोनों स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
राजस्थान टीम के पदक विजेता खिलाड़ियों में निर्भय चैहान (2 स्वर्ण), शम्स मकरानी (2 स्वर्ण), इजना कायनात (स्वर्ण, रजत), इनाया व्यास (स्वर्ण, कांस्य), जाग्रत शर्मा (स्वर्ण, रजत), दिविशा राठौड़ (स्वर्ण, कांस्य), गीतेंश कलाल (रजत, कांस्य), हर्षी कुमावत (कांस्य), हार्वी कुमावत (स्वर्ण), विक्की यादव (स्वर्ण), शैलेश औदिच्य (स्वर्ण), धानी सांवरिया (स्वर्ण), काश्वी चतुर्वेदी (स्वर्ण), अक्षी (स्वर्ण), यश्विका अनेजा (स्वर्ण), हर्षवर्धन भट्ट (रजत), धृत जैन (स्वर्ण), हिमाक्ष ंमेनारिया (रजत, कांस्य), नैशा टाटेर (रजत), भावी जांगिड़ (स्वर्ण) एवं कियुश्का कुमावत (स्वर्ण) शामिल रहे।
सेंसई प्रफुल्ल सांवरिया ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के कारण राजस्थान टीम ने प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!