पॉप-अप प्रदर्शनी के पोस्टर लॉन्च एवं समूह चर्चा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। आगामी पॉप-अप प्रदर्शनी को लेकर पोस्टर लॉन्च एवं समूह चर्चा का आयोजन किया गया। बैठक में 21 अगस्त को होने वाले विशेष कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक समूहों की सहभागिता तथा उनके सम्मान समारोह को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

पॉप-अप प्रदर्शनी 21 से 23 अगस्त तक ऑर्बिट रिसॉर्ट में आयोजित की जाएगी। 21 अगस्त को विभिन्न सामाजिक समूहों एवं उनके सामाजिक योगदान के लिए विशेष सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन की आयोजक रुचिता जैन एवं कनिका जैन हैं, जबकि कार्यक्रम का समन्वय समाजसेवी एवं वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. बलदीप शर्मा द्वारा किया जा रहा है। बंपर हाउजी की समन्वयक भाग्यश्री भी आयोजन की मनोरंजक गतिविधियों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

पोस्टर लॉन्च एवं समूह चर्चा के दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की प्रमुख पदाधिकारी एवं समाजसेवी महिलाएं उपस्थित रहीं। इनमें रेखा जैन, अध्यक्ष – लायंस क्लब अरावली; नयना जैन, अध्यक्ष – इनर व्हील दिवाज़; ऐश्वर्या पगारिया, अध्यक्ष – ब्राह्मी महिला मंडल; दीपमाला मेवाड़ा, संस्थापक – प्रेक्षा एंटरटेनमेंट; सुप्रिया खंडेलवाल, अध्यक्ष – नरेंद्र मोदी विचार मंच; प्रीति चपलोत, संस्थापक – प्रीशियस क्लब; आशा श्रीमाली एवं अनीता सरावगी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

बैठक में 21 अगस्त को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह की रूपरेखा, विभिन्न सामाजिक समूहों की सहभागिता तथा कार्यक्रम को अधिक प्रभावी एवं सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

प्रदर्शनी में खरीदारी एवं सामाजिक सहभागिता के साथ मनोरंजन के लिए बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं, लहरिया प्रतियोगिता एवं बंपर हाउजी प्रतियोगिता सहित कई मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों, महिलाओं एवं परिवारों को उत्साहपूर्वक जोड़ना और प्रदर्शनी को मनोरंजन से भरपूर बनाना है।

आयोजकों ने बताया कि इस पॉप-अप प्रदर्शनी का उद्देश्य महिला उद्यमिता, सामाजिक सहभागिता एवं स्थानीय प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं समूहों की भागीदारी, सम्मान समारोह और मनोरंजक प्रतियोगिताएं इस आयोजन को विशेष बनाएंगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!