मेकअप के हुनर को मिलेगा बिजनेस की उड़ान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

जयपुर की प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट महिमा बजाज आज देंगी ब्राइडल मेकअप, हेयर स्टाइलिंग और बिजनेस ग्रोथ की विशेष ट्रेनिंग
उदयपुर। ब्यूटी एवं मेकअप इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स और इस क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए उदयपुर में 18 एवं 19 अगस्त को दो दिवसीय मेगा मेकअप एवं हेयर मास्टरक्लास आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम अशोका ग्रीन, 100 फीट रोड, शोभागपुरा, उदयपुर में होगा।
मास्टरक्लास में जयपुर की प्रसिद्ध सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट एवं मेकअप एजुकेटर महिमा बजाज प्रतिभागियों को ब्राइडल मेकअप, लेटेस्ट मेकअप तकनीकों और हेयर स्टाइलिंग की बारीकियों के साथ मेकअप बिजनेस को सफल बनाने के गुर सिखाएंगी।
महिमा बजाज के अनुसार, अब तक वे 10 हजार से अधिक दुल्हनों का मेकअप कर चुकी हैं तथा 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे चुकी हैं। जयपुर स्थित महिमा बजाज मेकअप अकादमी राजस्थान की प्रमुख मेकअप प्रशिक्षण अकादमियों में शामिल है।
दो दिवसीय मास्टरक्लास में ब्राइडल मेकअप, नवीन मेकअप तकनीक, हेयर स्टाइलिंग, क्लाइंट हैंडलिंग, प्राइसिंग, पोर्टफोलियो निर्माण, सोशल मीडिया और बिजनेस ग्रोथ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार ब्यूटी एवं मेकअप इंडस्ट्री में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में विशेषज्ञ से प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रतिभागी अपनी तकनीकी दक्षता को निखारने के साथ अपने मेकअप बिजनेस को भी नई दिशा दे सकेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!