उदयपुर। महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में 80वां स्वतंत्रता दिवर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि संस्थापिका श्रीमती कुसुम लता वया एवं अध्यक्ष डॉ. आशीष वया रहे। डॉ. ज्योतिबाला कूदाल, डॉ. निर्मला पुरोहित, अशोक जैन, नीलम मोदी, भेरुदास वैष्णव, मितेश शर्मा, रोशन सालवी, संगीता पालीवाल, कृष्णा पालीवाल, रोहित शर्मा, भेरुलाल मेघवाल एवं दीपक ननोमा सहित स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के बाद डॉ. निर्मला पुरोहित ने स्वतंत्रता के महत्व और युवाओं के दायित्व बताए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य व नाट्य प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संचालन कृष्णा पालीवाल ने किया तथा धन्यवाद डॉ. भैरुदास वैष्णव ने दिया।
महावीर ग्रुप में देशभक्ति के रंग में मना स्वतंत्रता दिवस
