उदयपुर, 14 अगस्त। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 15 और 16 अगस्त के उदयपुर दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर जिले के डबोक एयरपोर्ट, सर्किट हाउस उदयपुर तथा सुखाड़िया सर्कल स्थित उदय किरण अधिकारी विश्राम गृह के आस-पास के क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित किया है। आदेश के अनुसार 15 अगस्त शाम 5 बजे से 16 अगस्त दोपहर 2 बजे तक उक्त क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का ड्रोन, यूएवी, हॉट एयर बैलून आदि उड़ाने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। आदेश की अवहेलना करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
नो फ्लाई जोन घोषित
