प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा शनिवार को उदयपुर में

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 14 अगस्त। राजस्थान सरकार के राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग मंत्री तथा जिले के प्रभारी श्री हेमंत मीणा 15 एवं 16 अगस्त को उदयपुर एवं चित्तौड़गढ़ के दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री मीणा 15 अगस्त को शाम 6ः30 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। यहां वे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के उदयपुर एयरपोर्ट आगमन पर स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद उदयपुर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
श्री मीणा रविवार सुबह निम्बाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ पहुंच कर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!