लायंस क्लब उदयपुर ने रौनक विहार में रोपी हरियाली, 51 छायादार व फलदार पौधे लगाएं

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

-पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी कॉलोनीवासियों को सौंपी
उदयपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली संवर्धन का संदेश देते हुए लायंस क्लब उदयपुर की ओर से रौनक विहार, ढीकली पहाड़ी तल पर स्थित यूआईटी पार्क में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 51 बड़े छायादार एवं फलदार पौधे ट्री गार्ड सहित लगाए गए।
कार्यक्रम में लायंस क्लब उदयपुर के अध्यक्ष सी.पी. झागड़ावत, पीडीजी अनिल नाहर, सचिव पंकज गंगावत, अरविंद रस्तोगी, मधुसूदन जैन, आशीष हरकावत एवं नरेंद्र सिंह राठौड़ सहित क्लब के सदस्य एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में लगाए गए 51 ट्री गार्ड के प्रायोजक नरेंद्र सिंह रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सहयोग प्रदान करते हुए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड उपलब्ध करवाए।
कार्यक्रम के दौरान पौधों की नियमित देखरेख एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी कॉलोनीवासियों को सौंपी गई, ताकि लगाए गए पौधे सुरक्षित रूप से विकसित होकर आने वाले समय में क्षेत्र को हरा-भरा और पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध बना सकें।
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण के साथ पौधों की देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से स्थानीय निवासियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वातावरण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!