उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के पिनेकल एवं युवा चैप्टर की संयुक्त बैठक सेक्टर-3 स्थित होटल प्राइड, उदयपुर में आयोजित हुई। बैठक में दोनों चैप्टर के सदस्यों के साथ अन्य बीसीआई चैप्टर के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सदस्यों के बीच बेहतर बिजनेस नेटवर्किंग, आपसी सहयोग, नॉलेज शेयरिंग और व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देना रहा।
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बीसीआई पिनेकल से अंशुल मोगरा ने एजुकेशन सेशन लिया। उन्होंने बिजनेस में निरंतर सीखने, नए विचारों को अपनाने और ज्ञान के आदान-प्रदान के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद बीसीआई युवा से रोहित पालीवाल, बीसीआई पिनेकल से दीपक चौधरी और बीसीआई अल्फा से देवेंद्र सिंह करीर ने बिजनेस प्रेजेंटेशन दिए। प्रेजेंटेशन के माध्यम से सदस्यों ने अपने व्यवसाय, सेवाओं एवं संभावित बिजनेस कनेक्शन के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।
मीटिंग में मुकेश माधवानी ने कहा कि बीसीआई का उद्देश्य केवल बिजनेस नेटवर्क तैयार करना नहीं, बल्कि अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे उद्यमियों को एक-दूसरे से जोड़कर विकास के नए अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न चैप्टरों की संयुक्त बैठकें सदस्यों को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और आपसी सहयोग को मजबूत करने का अवसर देती हैं।
बीसीआई पिनेकल के प्रेसिडेंट अंशुल मोगरा ने कहा कि एजुकेशन और नॉलेज शेयरिंग बीसीआई की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। नियमित रूप से होने वाले एजुकेशनल सेशन सदस्यों को अपने बिजनेस को नए दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने में मदद करते हैं।
पिनेकल की सेक्रेटरी शालिनी भटनागर ने कहा कि संयुक्त बैठकों से सदस्यों के बीच संवाद बढ़ता है और नए बिजनेस कनेक्शन विकसित होते हैं। उन्होंने सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी को बैठक की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।
वहीं बीसीआई युवा की प्रेसिडेंट मीनाक्षी पालीवाल ने कहा कि युवा सदस्यों के लिए इस तरह के मंच काफी उपयोगी हैं। इससे उन्हें अनुभवी बिजनेस प्रोफेशनल्स से सीखने, अपने व्यवसाय को प्रस्तुत करने और नए अवसरों से जुड़ने का मौका मिलता है।
बैठक में मुकेश माधवानी, अंशुल मोगरा,वात्सल्य सोनी, शालिनी भटनागर, हिम्मत प्रजापत, रोहित पालीवाल, मीनाक्षी पालीवाल, अभय वीर, मोनिंदर सिंह सांखला, अनिल वैष्णव, पीयूष कोठारी, देवेंद्र सिंह करीर, कन्हैया राजगोपाल, लोकेश जोशी, बृजेश चौहान, आशीष शर्मा, कुलदीप सोनी, दीपांक भटनागर, प्रकाश हाड़ा, प्रांजल कोठारी, हुसैन बांदूनवाला , निसरत खान, सुशील कुमार दानी, मनीष नाहर, समीर रोहिड़ा, अंकुश रांका, जन्मजय मेहता, वैभव सोनी, रोचक भावसार, संतोष मेघवाल, इरफान जयपुरी सहित बीसीआई के सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सदस्यों ने भविष्य में भी इस तरह के संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करने, आपसी बिजनेस रेफरल बढ़ाने और बीसीआई के नेटवर्क को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम ने सदस्यों को नए संपर्क बनाने के साथ-साथ अपने व्यवसाय को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने और एक-दूसरे के साथ सहयोग की संभावनाओं को तलाशने का अवसर प्रदान किया।
