देशभक्ति गीत पर आधारित वीडियो का अशोका पैलेस में शुक्रवार होगा भव्य लॉन्च

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

कथक आश्रम संस्थान और एम स्क्वायर प्रोडक्शन की संयुक्त प्रस्तुति, कमल स्टूडियो ने किया शूट
उदयपुर, 12 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कथक आश्रम संस्थान और एम स्क्वायर प्रोडक्शन की ओर से कमल स्टूडियो के साथ मिलकर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत एक विशेष गीत पर आधारित वीडियो तैयार किया गया है। इस वीडियो का भव्य लॉन्च 14 अगस्त की शाम अशोका पैलेस के मधुश्री बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया जाएगा। वीडियो ‘देश से है प्यार तो हर पल यह रहना चाहिए’ गीत पर शूट किया गया है।
एम स्क्वेयर प्रोडक्शन के सीईओ मुकेश माधवानी ने बताया कि वीडियो की शूटिंग उदयपुर स्थित अशोका ग्रीन में की गई है। कथक आश्रम संस्थान और एम स्क्वायर प्रोडक्शन की ओर से तैयार किए गए इस देशभक्ति गीत के वीडियो का शूट कमल स्टूडियो द्वारा किया गया है। वीडियो की कोरियोग्राफी चंद्रकला चौधरी ने की है।
कथक आश्रम संस्थान की संस्थापिका चंद्रकला चौधरी ने बताया कि देशभक्ति की भावना को नृत्य और भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाने वाले इस वीडियो में शहर की प्रतिभाशाली बाल कलाकारों ने हिस्सा लिया है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिविजा चौधरी, जियाना जैन, अनाया बोकडिया, शोमिली भटनागर, दक्षिका सुखवाल, अदिविता डांगी, नायरा बदाला, अरिष्ठा मल्लू और आध्या पालीवाल शामिल हैं।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाला यह लॉन्च समारोह देशभक्ति, कला और संस्कृति का संगम प्रस्तुत करेगा। वीडियो के माध्यम से नई पीढ़ी में देशप्रेम की भावना को कला और नृत्य के माध्यम से अभिव्यक्त करने का प्रयास किया गया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!