26 वर्षों की सेवा-साधना को मिला राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. अजय मुर्डिया सम्मानित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

रोटरी इंटरनेशनल अध्यक्ष दईका बाबालोना ने प्रदान किया प्रशस्ति-पत्र, उदयपुर का बढ़ाया गौरव

उदयपुर। रोटरी सेवा में 26 वर्षों से निरंतर समर्पण एवं सक्रिय योगदान के लिए रोटरी क्लब उदयपुर के वरिष्ठ सदस्य डॉ. अजय मुर्डिया को नई दिल्ली के द होटल ग्रैंड में आयोजित विशेष समारोह में रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष दईका बाबालोना ने सम्मानित किया। रोटरी इंटरनेशनल अध्यक्ष द्वारा व्यक्तिगत रूप से प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाना क्लब एवं रोटरी प्रांत 3056 के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
रोटरी प्रांत 3056 के पब्लिक इमेज डायरेक्टर एवं पूर्व प्रांतपाल निर्मल सिंघवी ने बताया कि डॉ. अजय मुर्डिया ने रोटरी से जुड़ने के बाद विभिन्न सेवा प्रकल्पों, सामाजिक कार्यों एवं जनहित गतिविधियों में निरंतर सहयोग दिया। उनके दीर्घकालीन सेवा समर्पण को देखते हुए उन्हें यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।
क्लब अध्यक्ष श्रीचंद खथुरिया ने बताया कि समारोह में रोटरी प्रांत 3056 के प्रांतपाल ए.के.एस. अरुण बगड़िया, निदेशक के.पी. नागेश, अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम.एम.आर. सहित विभिन्न प्रांतों के पूर्व प्रांतपाल एवं देश-विदेश से आए रोटरी के विशिष्ट प्रतिनिधि मौजूद रहे।
क्लब सचिव दुष्यंत सोमानी ने बताया कि समारोह में प्रांत 3056 से डॉ. अजय मुर्डिया के साथ डॉ. जी.एल. राठी एवं मयूर यूनिकॉर्ट्स की किरण पोद्दार को भी सम्मानित किया गया। रोटरी इंटरनेशनल अध्यक्ष ने तीनों को व्यक्तिगत रूप से प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए।
डॉ. अजय मुर्डिया वर्ष 2000 में रोटरी क्लब उदयपुर से जुड़े थे। इसके बाद से उन्होंने लगातार रोटरी के सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाजसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। वर्तमान में वे रोटरी क्लब उदयपुर में सामुदायिक सेवा निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी उपलब्धि को क्लब सदस्यों ने रोटरी सेवा भावना की बड़ी मिसाल बताते हुए गौरव का विषय बताया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!