एकलिंग नाथ सेवा संगठन की नारी वैभव मुहिम का आगाज, रोजगार से जुडेगी महिलाएं

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
-एक साल में सैंकडों महिलाओं को रोजगार से जोडने की योजना: बागडी
उदयपुर। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की महिला इकाई की ओर से बुधवार को शहर के समीप कुराबड में नारी वैभव मुहिम का शुभारंभ किया गया। मुहिम के तहत बडी संख्या में ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोडा जाएगा। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागड़ी ने बताया कि संगठन की ओर से नारी वैभव मुहिम लंबे समय से चलाई जा रही है जिसके तहत बडी संख्या में महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर व मेहंदी जैसे रोजगारपरक शिविर से जोडकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया गया है। इसी मुहिम को आगे बढाते हुए संगठन की महिला इकाई की ओर से कुराबड में नारी वैभव मुहिम का आगाज किया गया। यहां लगने वाले शिविर में ग्रामीण महिलाओं को सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से जोडा जाएगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके। इस मौके पर संगठन की महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष शिवानी त्रिवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका गर्ग, जिला अध्यक्ष निर्मला कुंवर, जिला उपाध्यक्ष चंदा शर्मा रेखा ठाकर, जिला सचिव लक्ष्मी साहू एवं ज्योति वैष्णव, कुराबड ब्लॉक अध्यक्ष यामिनी चंदेल, मीडिया प्रभारी सारिका सालवी तथा ब्लॉक अध्यक्ष आशा लोहार व निर्मला सालवी सहित बडी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!