उदयपुर। 1 से 7 अगस्त तक चले विश्व ब्रेस्टफीडिंग सप्ताह के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दिवास द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पर ब्रेस्टफीडिंग अवेयरनेस पोस्टर का विमोचन एवं पौष्टिक आहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसके साथ ही यह सप्ताह सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली माताओं को घी, गुड़, सूखा नारियल, अजवाइन एवं दलिया जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ वितरित किए गए तथा बच्चों को पारले-जी बिस्किट प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य ब्रेस्टफीडिंग के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा माँ और शिशु के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण को प्रोत्साहित करना था।
क्लब अध्यक्ष नैना जैन ने बताया कि ब्रेस्टफीडिंग शिशु के लिए सर्वोत्तम और संपूर्ण आहार है। यह न केवल शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि माँ और शिशु के बीच भावनात्मक संबंध को भी मजबूत बनाता है। प्रत्येक माँ को जन्म के तुरंत बाद शिशु को स्तनपान कराने तथा पहले छह माह तक केवल ब्रेस्टफीडिंग कराने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष आशा श्रीमाली, कार्यक्रम संयोजक नीलम खंडेलवाल, प्रीति श्रीमाली सहित क्लब की अन्य सदस्याएँ भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
पोषण एवं जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के साथ ही विश्व ब्रेस्टफीडिंग सप्ताह सम्पन्न
