आधुनिक राजस्थान के निर्माता मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। आधुनिक राजस्थान के निर्माता एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर शुक्रवार को दुर्गा नर्सरी रोड स्थित सुखाड़िया स्मारक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दीपक सुखाड़िया एवं निमिषा सुखाड़िया ने दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया तथा उनके योगदान को स्मरण किया।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रीति शक्तावत, पंकज कुमार शर्मा, फतेह सिंह राठौड़, अरुण सुखाड़िया, सुधा सुखाड़िया, काशवी , कोविन सुखाड़िया,ताराचंद मीणा, त्रिलोक पुरबिया, अजय सिंह, दिनेश श्रीमाली, शंकर चंदेल, शिवराज सिंह चौहान, सुरेश सुथार, कामिनी गुर्जर, गोविंद सक्सेना, पंकज पालीवाल, अशोक तंबोली, सुभाष चित्तौड़ा, संजय मंदवानी, रविंद्र पाल सिंह ‘कप्पू’, मोहन मीणा, चंदा सुहालका, प्रमोद वर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे। इसके पश्चात धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर  में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों एवं विकासोन्मुखी सोच से आधुनिक राजस्थान की सुदृढ़ नींव रखी। उनके कार्यकाल में शिक्षा, सिंचाई, कृषि, ग्रामीण विकास तथा सामाजिक न्याय के क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक कार्यों ने राजस्थान को नई दिशा और नई पहचान प्रदान की। उन्होंने कहा कि सुखाड़िया का संपूर्ण जीवन जनसेवा, सादगी और विकास के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है तथा उनके आदर्श और कार्य आज भी जनप्रतिनिधियों एवं समाज के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं। संगोष्ठी में अशोक तंबोली, सुभाष चित्तौड़ा, संजय मंदवानी, मांगीलाल मेघवाल, कृपाशंकर मिश्रा, शाहिद हुसैन, नरेश स्वामी, भरत मीणा, लता मीणा, संयम नागौरी, महेंद्र पुरोहित, शिवराज सिंह, राजेंद्र पल्लू जैन, रोहित पांडे, प्रकाश धाकड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!