वार्ताकारो ने दी विभिन्न खेलों पर नवाचार की जानकारी,खुले सत्र में शारीरिक शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा
उदयपुर, 29 जुलाई। स्वस्थ तन,स्वस्थ मन,सशक्त राष्ट्र की थीम पर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर के निर्देश एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा उदयपुर के आदेश पर प्रारंभिक शिक्षा के शारीरिक शिक्षको की दो दिवसीय जिला स्तरीयसंगोष्ठी (वाकपीठ) आज 29 जुलाई को गोगुंदा के बादल रिजॉर्ट में शुरू हुई। जिसमें जिले के सभी ब्लॉक के प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े शारीरिक शिक्षको ने भाग लिया। दो दिवसीय जिला स्तरीय संगोष्ठी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ओबरा कलां (गोगुन्दा) के तत्वावधान में गोगुन्दा कस्बे के बादल रिसोर्ट में शुरू हुई। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि गोगुंदा उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता गोगुंदा ब्लॉक के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विजय लक्ष्मी सारस्वत ने की ।इस अवसर पर पर विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कपिल श्रीमाली,गणपत पालीवाल, विधायक प्रतिनिधि शिव शंकर पालीवाल, ब्लॉक अध्यक्ष नवल सिंह चदाना, स्थानीय सरपंच अंबा लाल गमेती,शारीरिक शिक्षक प्रारंभिक शिक्षा वाक्पीठ अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया, सचिव जगन्नाथ सिंह चुंडावत, उपाध्यक्ष प्रवीण जैन,राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री भेरू सिंह राठौड़, उदयपुर जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह झाला,संरक्षक हीरालाल सुथार ,
सभाध्यक्ष महावीर सिंह झाला,
प्रारंभिक शिक्षा खेलकूद संचालन समिति के प्रभारी युगल किशोर शर्मा, हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य के संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया , माध्यमिक शिक्षा शारीरिक शिक्षक वाक्पीठ के अध्यक्ष गोपाल सिंह, आयोजक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के गोगुंदा ब्लॉक अध्यक्ष भवानी शंकर पालीवाल प्रबोधक संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह सारंगदेवोत, गोगुंदा ब्लॉक के शारीरिक शिक्षक अध्यक्ष मदन सुधार थे । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपप्रधान लक्ष्मण सिंह झाला ने अपने उद्बोधन में कहा की पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास बहुत जरूरी है और सर्वांगीण विकास करने का महत्वपूर्ण कार्य शारीरिक शिक्षक करते हैं जो जीवन में पढ़ाई से भी अधिक महत्वपूर्ण होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गोगुंदा ब्लॉक के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विजयलक्ष्मी सारस्वत ने कहा की विद्यालय में अनुशासन और पढ़ाई का माहौल शारीरिक शिक्षकों के बिना संभव नहीं है,यदि हमें बालकों का ध्यान मोबाइल से हटाना है तो उनको खेलों से जोड़ना होगा और यह कार्य शारीरिक शिक्षक नहीं कर सकते हैं।
जिला मीडिया प्रभारी गोपाल लाल मेहता ने बताया अतिथियों के स्वागत में स्थानीय विद्यालय ओबरा खुर्द की बालिकाओं में घूमर नृत्य पेश किया एवं बालक लोकेश मेघवाल ने सुंदर लोक नृत्य पेश किया। मां सरस्वती को दीप प्रज्वलन के बाद समस्त अतिथियों को पाग एवं ऊपरना धारण करवाते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया।
अपने संबोधन में राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह झाला ने कहा की उदयपुर का शारीरिक शिक्षक संघ बहुत मजबूत है संगठन शिक्षकों के हितों के लिए हर समय तत्पर हैं संगठन की सक्रियता के बिना किसी भी कार्मिक वर्ग का अस्तित्व कभी भी खतरे में पड़ जाता है।
जिला वाक्पीठ के जिलाध्यक्ष विजय लाल मेनारिया ने बताया कि इस सत्र में होने वाली वाली खेल कूद प्रतियोगिताओं को अच्छे ढंग से व निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न करवाने की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने 2022 में भर्ती किए शारीरिक शिक्षकों के स्थाईकरण व वेतन नियमितीकरण की मांग उठाई। सचिव जगन्नाथ सिंह चुंडावत के अनुसार संगोष्ठी स्वस्थ तन,स्वस्थ मन,सशक्त राष्ट्र की थीम पर आयोजित संगोष्ठी में विभिन्न खेलो पर यथा वार्ताएं दी। पहले दिन उद्घाटन क्षेत्र के बाद द्वितीय सत्र में खुला सत्र आयोजित किया विभिन्न खेलों में हुए नवाचारों पर जानकारी साझा की गई। शारीरिक शिक्षा गोपाल मेहता ने विद्यालयों में शारीरिक का नाम विद्यालय की उपस्थिति पंजिका में लिखते समय वरिष्ठता का पालन नहीं किया जा रहा है और सबसे अंत में लिखा जा रहा है इस पर विभाग द्वारा आवश्यक निर्देश दिए जाने की मांग की। वार्ताकार हुक्मीचंद मेनारिया ने खो खो पर, तीरंदाजी पर सूर्यप्रकाश अहारी ने, जिला खेलकूद,संचालन समिति के प्रभारी युगल किशोर शर्मा ने कार्यालय रिकॉर्ड संधारण पर अपनी वार्ता प्रस्तुत की। वॉकपीठ की ओर से जूडो में भारतीय टीम के प्रशिक्षक के रूप में सेवा देने वाले शारीरिक शिक्षक व जूडो के राष्ट्रीय निर्णायक सुशील सेन को सम्मानित किया गया। साथ ही इसी शैक्षिक सत्र में सेवानिवृत होने वाले शारीरिक शिक्षक मनोहर सिंह राठौड़,निर्मल कुमार मारू, थावरचंद पटेल एवं अनिल जोशी को शॉल व स्मृति चिन्ह बैठकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन यशवंत शास्त्री एवं रामलाल मेघवाल ने किया।
प्रारंभिक शिक्षा के शारीरिक शिक्षको की जिला स्तरीय सत्रारम्भ संगोष्ठी गोगुंदा में शुरू
