सिंधी समाज के युवाओं का भव्य स्नेह मिलन एवं पिकनिक उत्साहपूर्वक सम्पन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। सिंधी सेंट्रल युवा संगठन द्वारा आयोजित ” *स्नेह मिलन –* *2026″* का आयोजन उमरड़ा स्थित कालिका रिज़ॉर्ट में अत्यंत उत्साह, भाईचारे एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में सिंधी समाज के 250 से अधिक युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। सुबह लगभग 11:30 बजे से युवाओं का आगमन प्रारम्भ हुआ और पूरा कार्यक्रम शाम 7:00 बजे तक उत्साहपूर्वक चलता रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के युवाओं को एक मंच पर लाकर आपसी परिचय, सहयोग, संगठनात्मक एकता एवं सामाजिक सहभागिता को और अधिक सुदृढ़ बनाना था। पूरे दिन युवाओं ने आपसी मेल-मिलाप, मनोरंजन एवं विभिन्न गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर समाज की एकता, ऊर्जा और युवा शक्ति का परिचय दिया।
सिंधी सेंट्रल युवा संगठन के अध्यक्ष विजय आहूजा ने कहा कि इस स्नेह मिलन में विभिन्न सिंधी युवा संगठनों के युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी युवाओं ने एक परिवार की तरह साथ समय बिताया तथा यह संदेश दिया कि सिंधी समाज का युवा वर्ग संगठित, जागरूक और समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी विश्वास, भाईचारे और संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा प्रदान करते हैं।
महासचिव मुकेश खिलवानी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान युवाओं के लिए अनेक मनोरंजक एवं टीम भावना विकसित करने वाले खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेलों, संगीत, हंसी-खुशी और सामूहिक सहभागिता ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
आयोजन के दौरान स्वादिष्ट भोजन एवं अल्पाहार की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिसका सभी उपस्थित युवाओं ने आनंद लिया। पूरे दिन सौहार्द, अपनत्व और उत्साह का वातावरण बना रहा। अंत में सिंधी सेंट्रल युवा संगठन ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाज के युवाओं के लिए ऐसे प्रेरणादायी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
*स्नेह मिलन –* *2026″* सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इसमें राजेश खत्री, मनीष गुरानी, राजेश तलदार, कपिल नाचानी, विनोद वाधवानी, सुमित परियानी, मनीष डेम्बला, संजय खतूरिया पंकज नागपाल, मुकेश गखरेजा, विजय कस्तूरी, धीरज तुलसीजा, नानक लुंज, जयेश पंजवानी, सुमित परियानी, सतीश वाधवानी आदि संगठन प्रमुख उपस्थित थे
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!