छात्रवृति के लिए विद्यार्थियों को आधार सीडेड नया बैंक खाता विवरण अपडेट करायें

भीलवाडा 15 दिसंबर। उत्तर मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वर्ष 2021-22 में जिन विद्यार्थियों का केन्द्रियांश भुगतान निरस्त हुआ है। उन विद्यार्थियों की एस.एस.ओ. आई.डी. में छात्रवृत्ति पोर्टल पर बैंक खाता विवरण परिवर्तित करने के लिए छात्रवृति डैशबोर्ड पर प्रदर्शित लिंक पर विद्यार्थी का आधार सीडेड नया बैंक खाता विवरण अपडेट करायें।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेषक सत्यपाल जांगिड़ ने बताया कि विद्यार्थी के अद्यतन किये जाने वाले बैंक खाते में विद्यार्थी द्वारा बैंक विवरण एक बार ही अपडेट किया जा सकेगा। नवीन बैंक खाते में न्यूनतम बैंलेंस 1000/- रूपये होना अनिवार्य है। खाता उसी विद्यार्थी का ही होना चाहियें। बैंक खाता आधार सीडेड होना चाहिये।

जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कार्यकारी परिषद की बैठक 16 दिसंबर को

भीलवाडा 15 दिसंबर। जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कार्यकारी परिषद की बैठक 16 दिसंबर को दोपहर 12ः30 बजे जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला परिषद के सभा भवन में आयोजित होगी। यह जानकारी सदस्य सचिव एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शिल्पा सिंह ने दी।

2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत


भीलवाड़ा 15 दिसंबर। जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी ने जिले में सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये की मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
शिवलाल गुर्जर पुत्र नन्दा गुर्जर निवासी हीराजी का खेड़ा आरजिया, मालोला तहसील भीलवाड़ा की टेªन की टक्कर से मृत्यु होने पर उसकी आश्रित पत्नी मोहनी देवी गुर्जर को तथा श्री लक्ष्मण बंजारा पुत्र गोदू बंजारा निवासी बंजारों का झोपड़ा मनकड़ी ,आमा तहसील कोटडी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उसकी आश्रित पत्नी श्रीमती गुड्डी बंजारा को 1-1 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!