नगर सजेगा 11000 ध्वजा पताकाओं से
उदयपुर, 5 जुलाई, भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशाल रथ यात्रा 16 जुलाई 2026 को जगदीश मंदिर से दोपहर 3:00 बजे हजारों की संख्या में विभिन्न समाजों, संगठनों, संतों की उपस्थिति,भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं की झांकियां, मधुर बैंड बाजे, भजन मंडलीया, ऊंट गाड़ी घोड़ों, शाही लावाजमे के साथ सैकड़ो की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लिए भजन गाती हुई चलेगी, साथ ही रथ यात्रा मार्ग एवं भक्तों के घरों की छतो पर 11000 ध्वजा पताकाए लगाकर रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा. यह निर्णय आसींद की हवेली पार्किंग में आयोजित विभिन्न समाजों, संगठनों, संतों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रमुखो एवं भक्तों की उपस्थिति में आयोजित आम बैठक में लिया गया.
रथयात्रा के मुख्य आकर्षण रहेंगे
1. भक्त गण पारंपरिक वेशभुजा मे साथ चलेंगे.
2. रथ यात्रा में सम्मिलित 10,000 भक्तों के लिए आसींद की हवेली पार्किंग में जगन्नाथ अन्न क्षेत्र मानव समिति की ओर से भोजन की व्यवस्था
होगी.
3. रथ यात्रा मार्ग को ध्वजा पताकाओं द्वारा सजाया जाएगा.
4. महिलाएं सिर पर कलश लिए गीत गाती हुई चलेगी.
5. भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से संबंधित झांकियां रथ यात्रा के साथ चलेगी.
6. पांच बेंड मधुर धुन बजाते हुए रथ यात्रा को और भव्यता प्रदान करेंगे.
7. भगवान जगन्नाथ स्वामी के रजत रथ पर माता लक्ष्मी जी एवं दानीराय जी के साथ सवार होकर भक्तों को दर्शन देने नगर में भ्रमण के लिए
निकलेंगे.
निकलेंगे.
8. भक्तगण डीजे साउंड पर नाचते झूमते हुए भगवान जगन्नाथ स्वामी की जय जय कार करते हुए चलेंगे.
9. रथ यात्रा में चल रहे भक्तों के लिए श्रद्धालुओं द्वारा रथ यात्रा मार्ग में शीतल पेय पदार्थ,आइसक्रीम,लड्डू,बूँदी की नुगति, आलू बड़े,पकोड़े,,सैगारी नमकीन आदि के द्वारा भक्तों का स्वागत सत्कार किया जाएगा.
10. सैकड़ो साधु संतों की उपस्थिति उनके द्वारा लाई गई झांकियां भी आकर्षण का केंद्र होगी
11. भक्तो के लिए राजस्थान महिला विद्यालय के अमल का कांटा चौराहे पर कलाकारों द्वारा भजनों, नृत्यों की प्रस्तुति होगी.
रथयात्रा मार्ग के भक्तो के लिए विशेष निर्देश :
1. रथ यात्रा के दौरान मार्ग में आतिशबाजी नहीं करें
2. रथ यात्रा मार्ग में स्वागत द्वार नहीं बनाएं अगर बनाएं तो 23 फीट ऊंचा बनाएं.
3. महिला एवं पुरुष सोने के गहने चैन आदि पहन कर ना आए अपने मोबाइल भी साथ ना लाए तो बहुत अच्छा रहेगा..
4. स्टालधारी रथ यात्रा मार्ग में आगे नहीं आए.
5. झांकियां एवं साउंड 407 गाड़ी में ही लाए बड़े वाहन वर्जित हैं.
6. किसी भी हादसे की स्थिति में एंबुलेंस एवं फायर ब्रिगेड की व्यवस्थाएं रहेगी.
7. बारिश के मौसम में झर झर मकानों के नीचे एवं उनके ऊपर खड़े नहीं होए.
8. पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं सादे वस्त्रों में महिला एवं पुरुष पुलिस की रहेगी, मार्ग में जगह-जगह सीसी कैमरे लगे हुए रहेंगे.
बैठक मे वीरमदेव सिंह कृष्णनावत, जगदीश राज श्रीमाली, दिग्विजय श्रीमाली, घनश्याम चावला, हेमेंद्र पुजारी, विनय भटनागर, महंत इंद्रदेव दास, विनोद राठौड़, सुशील जांगिड़, यशवंत पालीवाल, रमेश लालवानी,आदि अतिथि उपस्थित थे. इन्होने रथ यात्रा की व्यवस्थाओ को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किये. बैठक के आरंभ में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के संयोजक दिनेश मकवाना ने सभी उपस्थित महानुभावों का स्वागत करते हुए रथ यात्रा की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी से अवगत कराया। आम बैठक के पश्चात सभी समाजों,संगठनों एवं भक्तों को ध्वजा पताकाएं वितरित की गई.
