लोक राहत के पर्याय बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर: अब तक 2905 शिविरों में लाखों प्रकरणों का निस्तारण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 24 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की जन कल्याणकारी सोच के अनुरूप सरकार की योजनाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं का त्वरित लाभ जन-जन को पहुंचाने के उद्देश्य से विगत 12 जून से आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों ने लाखों की तादाद में आम जन को राहत पहुंचाई है। सरकार के इस महत्वपूर्ण अभियान ने विभिन्न विभागों के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान एवं योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही से राहत की आस लगाए आम जन के जीवन में खुशियां लौटायी हैं।  22 जून तक कुल 2905 स्थानों पर शिविर लगाए जा चुके हैं।

विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित शिविरों में अब तक राजस्व विभाग द्वारा नामांतरण के 43,345, सीमाज्ञान एवं पत्थरगड़ी के 11,241, आपसी सहमति से विभाजन के 6,032, राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण के 46,828, जातिध्मूल निवास/हैसियत प्रमाण पत्र के 83,533, रास्ते संबंधी 3,937 तथा अतिक्रमण हटाने संबंधी 1,555 प्रकरणों का निस्तारण किया। ग्रामीण विकास विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रथम किश्त के 8,453, द्वितीय किश्त के 15,026 तथा तृतीय किस्त जारी करने के 13,106 प्रकरणों का निस्तारण किया। इसके साथ ही वीबीजीरामजी योजना के तहत 40,044 कार्य प्रस्ताव प्राप्त किए गए तथा 9,171 स्वयं सहायता समूह गठित किए गए। पंचायती राज विभाग ने 27,733 पट्टे जारी किए। इसके अतिरिक्त व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की 18,724 स्वीकृतियां, 36,340 सोख्ता गड्ढों एवं मैजिक पिट की स्वीकृतियां जारी की गई। वन विभाग ने राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज अमल दरामद योग्य भूमि से संबंधित 41,220 प्रकरणों का निस्तारण किया तथा वन भूमि अतिक्रमण हटाने के 608 प्रकरणों का समाधान किया। विभाग द्वारा शिविरों के दौरान  3,52,399  पौधों का वितरण भी किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 25,057 गर्भवती महिलाओं की जांच, 1,18,782 महिलाओं की कैंसर स्क्रीनिंग, 18,871 बच्चों का टीकाकरण, 2,80,757 व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग तथा 6,16,961 व्यक्तियों का उपचार किया। पशुपालन विभाग ने 2,72,315 छोटे पशुओं एवं 1,89,188 बड़े पशुओं का उपचार किया। साथ ही 7,78,646 पशुओं का रोग प्रतिरोधक टीकाकरण तथा 7,10,005 पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाई गई।  86508 पशुओं का बीमा किया गया।

इसके अलावा ऊर्जा विभाग ने विद्युत आपूर्ति व्यवधान से संबंधित 19,195, दोषपूर्ण मीटरों के 6,082, ट्रांसफार्मर संबंधी 2,000, ढीले तार एवं खंभों से जुड़े 15,776 तथा लोड संबंधी 4,780 प्रकरणों का निस्तारण किया। कृषि विभाग की योजनाओं से 7,32,114 किसानों को लाभान्वित किया गया तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 34,649 पॉलिसियों का वितरण किया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 17,776 पेंशनर्स का वार्षिक सत्यापन, 1,463 अपात्र पेंशन निरस्तीकरण तथा 2,637 नए आवेदन स्वीकार किए। पालनहार योजना के अंतर्गत 8,477 सत्यापन किया गया एवं 3,639 नए आवेदन प्राप्त हुए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने शिविरों में प्राप्त 3,096 शिकायतों एवं प्रकरणों का निस्तारण किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के प्रति 36,40,780 लोगों को जागरूक किया गया। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग ने जनहानि, पशु हानि एवं मकान क्षति से संबंधित विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण करते हुए मृतक सहायता के 6, घायल सहायता के 5 तथा कच्चे मकानों के नुकसान से जुड़े 87 प्रकरणों का समाधान किया।
जल संसाधन विभाग ने बांध, नहर एवं तालाबों की मरम्मत, बांधों की ऊंचाई बढ़ाने, जल निकासी तथा अतिक्रमण हटाने से जुड़े सैकड़ों प्रस्ताव तैयार किये तथा जल संरक्षण संबंधी 498 कार्ययोजनाएं तैयार कीं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने एनएफएसए से संबंधित 7,969 लंबित आवेदनों का निस्तारण किया, 25,945 नए पात्र सदस्यों को जोड़ा तथा 22,968 ई-केवाईसी पूर्ण कीं। श्रम विभाग ने विभिन्न योजनाओं के प्रति 89,656 लोगों को जागरूक किया तथा टूलकिट सहायता योजना के तहत 1,326 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की। आयोजना विभाग विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं के अंतर्गत पीएम जनधन योजना में 7,064, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना में 6,736, पीएम सुरक्षा बीमा योजना में 9,585 तथा अटल पेंशन योजना में 2,739 खाते खोले गये। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के तहत 9585 खाते खोले गये। जन आधार योजना में 38,844 संशोधन भी किए गए। सहकारिता विभाग ने पीएम किसान सम्मान निधि के 34,935 लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया तथा 3,14,183 किसानों को अल्पकालीन फसली ऋण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई। परिवहन विभाग ने विशेष योग्यजनों को 1,411 तथा अन्य पात्र नागरिकों को 5,953 पास जारी किए। शिक्षा विभाग ने छात्रवृत्ति से संबंधित 11,965 प्रकरणों का निस्तारण किया तथा सत्र 2026-27 में 3,41,848 विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित किया। आयुर्वेद विभाग ने 1,76,175 रोगियों को परामर्श तथा 1,02,108 रोगियों को औषधि उपलब्ध कराई। सैनिक कल्याण विभाग ने पूर्व सैनिकों एवं विधवाओं के 61 पहचान पत्र तथा 244 पेंशन संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने हैंडपंप मरम्मत के 6,212, जल गुणवत्ता जांच के 10,914, पाइप लाइन लीकेज के 7,423 तथा पेयजल संबंधी अन्य शिकायतों के 9,004 प्रकरणों का निस्तारण किया। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने भवन मरम्मत संबंधी 211, सड़क मरम्मत के 1,275 तथा विभागीय परिसंपत्तियों की भूमि का राजस्व रिकॉर्ड में नामांतरण संबंधी 513 प्रकरणों का निस्तारण किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!