राजस्थान स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में द लीजेंड शूटिंग रेंज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, ओपन इंडिया प्री-नेशनल के लिए हुए चयनित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। जयपुर में आयोजित 24वीं राजस्थान स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में द लीजेंड शूटिंग रेंज, उदयपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। प्रतियोगिता में अकादमी के कुल 22 निशानेबाजों ने भाग लिया और राज्य स्तर पर अपने अनुशासन, एकाग्रता एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

महिला वर्ग में रागवी पोरवाल, रुतवी पाटवा, तेजस्विता चावरा, ज्योति सिंह सोनेगरा, ध्रुवीराज कृष्णावत, रुहामा शेरोन, मिशिका सालवी, दीक्षिता सिंह सारंगदेवोत, किंजल पुरोहित, रिधिका कानावत एवं सांची जोशी ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं पुरुष वर्ग में तनीष्क शुक्ला, प्रियंश पटेल, अंकित सिंह सोनेगरा, अरिहंत जैन, विश्वजीत सिंह रावल, रुहान चौधरी, हृदय सिंह चौहान, शुभम शुक्ला, कुणाल सिंह राजपूत, मोहब्बत सिंह राठौड़ एवं कृष्णपाल सिंह सिसोदिया ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अकादमी का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबलों में उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण अनुभव अर्जित किया। खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम रहा कि उन्होंने राज्य स्तरीय मंच पर प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई।

अकादमी के निदेशक गजेन्द्र सिंह राणावत ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे राष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों के लिए तैयार होते हैं।

अकादमी के कोच चेतन सालवी ने बताया कि खिलाड़ियों ने पूरे सत्र में अनुशासित प्रशिक्षण लिया और प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाली प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अकादमी एवं उदयपुर का नाम रोशन करेंगे।

विशेष उपलब्धि यह रही कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी अब आगामी ओपन इंडिया शूटिंग टूर्नामेंट (प्री-नेशनल राउंड) में भाग लेंगे, जहां उन्हें देशभर के प्रतिभाशाली निशानेबाजों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा। इससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की दिशा में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होगा।

अकादमी परिवार, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!