देवगढ़ राजमहल में महिलाओं ने दिया स्वास्थ्य और जारूकता का संदेश

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

लसानी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत राजसमंद एवं करियर महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में देवगढ़ राजमहल की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के मध्य भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवगढ़ राजघराने से रावत वीरभद्र सिंह, नम्रता कुमारी तथा यूथ आइकॉन ऑफ राजस्थान भावना पालीवाल उपस्थित रहे।  इस विशेष आयोजन में क्षेत्र की लगभग 100 महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रशिक्षक दर्शना पालीवाल  के साथ विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा। नम्रता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि योग हमारे जीवन का आधार है। यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली का माध्यम है। नियमित योग से व्यक्ति तनावमुक्त, स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन जी सकता है। कार्यक्रम में 6 वर्ष की बालिका से लेकर 68 वर्ष तक की महिलाओं ने सहभागिता कर यह प्रेरणादायक संदेश दिया कि योग किसी आयु, वर्ग या परिस्थिति का मोहताज नहीं है। योग हर व्यक्ति के लिए समान रूप से लाभकारी है और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर भावना सुखवाल, टीना टांक, सीमा वैष्णव, नेहा, हर्षिता सोनी, किरण सोनी, हिमांशी कंसारा, ,निर्मला, निधि कंसारा, हंसिका जांगिड, उर्मिला रत्नावत, मोनिका रावल, ख़ुशी रावल, तनिषा देवड़ा, नंदनी  गहलोत, उमा मेवाडा सहित कई महिलाओ और युवतियों ने भाग लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!