डबोक एयरपोर्ट पर गहलोत के स्वागत में जुटे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर, 21 जून 2026 राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ गांधीवादी नेता अशोक गहलोत के रविवार सायं जयपुर से उदयपुर स्थित महाराणा प्रताप डबोक एयरपोर्ट पहुंचने पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने उनका गांधी टोपी, तिरंगी सूत की माला एवं तिरंगा उपरना पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र शक्तावत, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, सुरेंद्र झाडावत, सांसद प्रत्याशी टी सी मीना, सुरेश सुथार, कुबेर सिंह चावड़ा, असरार अहमद,लाल सिंह झाला, मथुरेश नागदा, देवेंद्र माली, संजय मंदवानी सहित कांग्रेस के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 शर्मा ने बताया कि अशोक गहलोत उदयपुर से सड़क मार्ग द्वारा जालौर के लिए रवाना हो गए। वे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री पुखराज पाराशर के पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे तथा रात्रि विश्राम जालौर में करेंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!