कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत
उदयपुर : राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (भामस) के भरतपुर में संपन्न हुए प्रदेश सम्मेलन में राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी में उदयपुर के कार्यालय संयुक्त निदेशक, स्कूली शिक्षा, उदयपुर के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कमल प्रकाश बाबेल को प्रदेश संगठन मंत्री घोषित किया । बाबेल पूर्व में 8 वर्षों से प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जिला भारतीय मजदूर संघ में विभिन्न पदों पर रहे है।

बाबेल के प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर उदयपुर में कर्मचारियों में हर्ष का माहोल है, इस पर आज सैंकडों कर्मचारियों ने बाबेल का भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया । आज हुए अभिनन्दन समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह राठौड, विशिष्ट अतिथि भामस के संगठन मंत्री रमेश सिंह चौहान, शिक्षक संघ के महामंत्री करणसिंह, बार एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष भरत जोशी, ने बाबेल को पगडी, उपरना पहनाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया ।
कार्यक्रम का संचालन अनिल पालीवाल ने किया, धन्यवाद हरीश पालीवाल ने दिया ।
