बीसीआई पिनाकल की आधिकारिक बैठक आज, बिजनेस डेवलपमेंट और नेटवर्किंग पर होगा फोकस

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। बीसीआई पिनाकल की आधिकारिक बैठक आज प्रातः 7 बजे रेडिसन ग्रीन में आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बिजनेस प्रोफेशनल्स और उद्यमी शामिल होंगे। इस दौरान बिजनेस डेवलपमेंट, नेटवर्किंग, रेफरल ग्रोथ और नए बिजनेस अवसरों पर चर्चा की जाएगी।

बीसीआई पिनाकल के अध्यक्ष अंशुल मोगरा ने बताया कि संस्था की नियमित बैठकों का उद्देश्य सदस्यों को एक ऐसा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने बिजनेस को प्रमोट कर सकें, नए कॉन्टैक्ट्स बना सकें और एक-दूसरे के अनुभवों से सीखते हुए अपनी ग्रोथ को नई दिशा दे सकें।

संस्था की सचिव शालिनी भटनागर ने बताया कि बैठक के दौरान सदस्य अपने-अपने बिजनेस का प्रेजेंटेशन देंगे तथा बिजनेस प्रमोशन, मार्केटिंग स्ट्रेटेजी, रेफरल नेटवर्क और नेटवर्क एक्सपेंशन जैसे विषयों पर विचार साझा करेंगे। इससे सदस्यों को नए अवसरों की पहचान करने और अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कोषाध्यक्ष वात्सल्य सोनी ने बताया कि बीसीआई पिनाकल केवल एक नेटवर्किंग ग्रुप नहीं, बल्कि सहयोग और विश्वास पर आधारित एक मजबूत बिजनेस कम्युनिटी है, जहां सदस्य एक-दूसरे के बिजनेस को सपोर्ट करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में कोलैबोरेशन, रेफरल बिजनेस और लॉन्ग-टर्म बिजनेस रिलेशनशिप्स को मजबूत बनाने पर विशेष फोकस रहेगा।

संस्था ने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर बैठक में सक्रिय सहभागिता निभाने और इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!