उदयपुर। निविदा नर्सेज अपनी नौकरी बचाने के लिए पिछले कई दिनों से जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से सम्पर्क कर रहे हैं। सैकड़ों निविदा नर्सेज आरएनए जिलाध्यक्ष प्रवीण चरपोटा के नेतृत्व में एमबी चिकित्सालय उदयपुर के अधीक्षक डॉ आर एल सुमन को ज्ञापन सौंपकर कर निविदा नर्सेज की नौकरी बचाने की गुहार लगाई। ये अल्प मानदेय निविदा नर्सेज ने पिछले 3-4वर्षो से कार्यरत हैं। इन्होंने अपने जीवन का बहुमूल्य जीवन अल्प मानदेय की नौकरी में खपा दिया है और ऐसे में नौकरी से निकाल देने से बेरोजगार हो जाएंगे। और घर परिवार चलाना मुश्किल हो जाएगा।कई नर्सेज अपनी व्यथा बताते भावुक हो गईं। अधीक्षक डॉ आर एल सुमन ने सकारात्मक वार्ता करते हुए आश्वस्त किया कि इन निविदा नर्सेज की समस्याएं विभागीय अधिकारी जयपुर को अवगत कराया जाएगा। इनकी नौकरी सलामत रखने के लिए अस्पताल स्तर पर हर संभव प्रयास किया जाएगा।
निविदा नर्सेज ने शनिवार को सांसद मन्नालाल रावत के निवास स्थान पर प्रदर्शन कर नौकरी से नहीं हटाने का निवेदन किया। सांसद ने कहा कि निविदा नर्सेज की नौकरी बचाने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर के सम्भागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि वार्ता में संरक्षक सत्यवीर सिंह तंवर, जिलाध्यक्ष प्रवीण चरपोटा, सम्भागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया, नर्सिंग अधीक्षक चंद्र प्रकाश सिसोदिया,सकीला अंसारी, कृष्ण अवतार गुप्ता, दीपक मेघवाल, निविदा नर्सेज मुकेश डामोर, दिव्यांशु,अजय, रमेश, धनराज सहित सैकड़ो निविदा नर्सेज उपस्थित थे।
निविदा नर्सेज ने नौकरी से नहीं निकालने के लिए अधीक्षक डॉ आरएल सुमन से लगाईं गुहार
