गुजरात की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स कम्युनिटी “खेल मृगा” उदयपुर में रच रही है फिटनेस और खेल संस्कृति का नया अध्याय

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

बीसीआई के सहयोग से युवाओं और प्रोफेशनल्स को मिल रहा सक्रिय जीवनशैली का मंच, “अब सब खेलेंगे” के संकल्प के साथ देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स कम्युनिटी बनने की ओर अग्रसर

उदयपुर। बदलती जीवनशैली, बढ़ती व्यस्तता और डिजिटल दुनिया के बढ़ते प्रभाव के बीच जहां लोगों का मैदानों से जुड़ाव लगातार कम होता जा रहा है, वहीं गुजरात की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एवं एक्टिव लाइफस्टाइल कम्युनिटी ‘खेल मृगा’ लोगों को फिर से खेलों और सक्रिय जीवनशैली की ओर प्रेरित करने का काम कर रही है।

बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई के सहयोग से खेल मृगा उदयपुर में नियमित खेल गतिविधियों, फिटनेस आधारित आयोजनों और कम्युनिटी स्पोर्ट्स सेशंस के माध्यम से एक नई खेल संस्कृति विकसित कर रही है।

उन्होंने बताया कि खेल मृगा केवल एक स्पोर्ट्स ग्रुप नहीं, बल्कि एक ऐसा कम्युनिटी मूवमेंट है जिसका उद्देश्य लोगों को खेल, स्वास्थ्य, नेटवर्किंग और पर्सनलिटी डवलपमेंट से जोड़ना है। खेल मृगा का विज़न दुनिया का सबसे बड़ा एक्टिव लाइफस्टाइल कम्युनिटी इकोसिस्टम तैयार करना है, जो लोगों को खेलने, जुड़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे तथा उन्हें अधिक स्वस्थ, खुशहाल और आत्मनिर्भर जीवन जीने का अवसर प्रदान करे।

20 हजार से अधिक मेंबर्स, 4200 से अधिक एक्टिव खिलाड़ी –आज खेल मृगा से 20 हजार से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं, जबकि हर महीने 4200 से अधिक खिलाड़ी 10 से ज्यादा खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। खेल मृगा की एक विशेष उपलब्धि यह भी है कि इसके लगभग 87 प्रतिशत सदस्य वर्किंग प्रोफेशनल्स हैं, जो अपने व्यस्त कार्य जीवन के बावजूद खेल और फिटनेस को अपनी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बना रहे हैं।

मुकेश माधवानी ने बताया कि उदयपुर में भी खेल मृगा लगातार अपनी उपस्थिति मजबूत कर रही है। शहर में विभिन्न खेलों के नियमित सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें युवा, उद्यमी, व्यवसायी, नौकरीपेशा वर्ग, विद्यार्थी तथा खेल प्रेमी उत्साहपूर्वक भागीदारी कर रहे हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य केवल खेल खिलाना नहीं, बल्कि लोगों को एक ऐसे सकारात्मक वातावरण से जोड़ना है जहां वे नए मित्र बना सकें, तनाव से दूर रह सकें, शारीरिक रूप से फिट रहें और जीवन में संतुलन बना सकें।

उन्होंने बताया कि खेल मृगा की कार्यशैली इसे अन्य खेल समूहों से अलग बनाती है। इसके द्वारा सप्ताहभर के लिए निर्धारित खेल कार्यक्रम, शुरुआती खिलाड़ियों से लेकर अनुभवी खिलाड़ियों तक के लिए अलग-अलग अवसर, लीग, टूर्नामेंट, विशेष आयोजन और सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इससे नए खिलाड़ियों को भी खेलों से जुड़ने में आसानी होती है और अनुभवी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है।

विदित है कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, तनाव और निष्क्रिय जीवनशैली की चुनौतियों से निपटने के लिए नियमित खेल गतिविधियां सबसे प्रभावी माध्यमों में से एक हैं। खेल मृगा इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए खेल को केवल मनोरंजन नहीं बल्कि बेहतर स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सामाजिक संबंधों का आधार मानती है।

उदयपुर में खेल और फिटनेस के प्रति बढ़ती जागरूकता को देखते हुए खेल मृगा को सपोर्ट मिल रहा है। बड़ी संख्या में युवा और प्रोफेशनल्स नियमित रूप से खेल सत्रों में भाग ले रहे हैं। खेल मृगा का प्रयास है कि आने वाले समय में और अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाए और शहर में खेलों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की दिशा में कार्य किया जाए।

खेल मृगा का मूल मंत्र “अब सब खेलेंगे” है। इसी संकल्प के साथ संस्था देशभर में खेलों को बढ़ावा देने और देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स कम्युनिटी का निर्माण करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। खेल केवल मैदान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और बेहतर सामाजिक जीवन का माध्यम भी हैं।

बीसीआई और खेल मृगा उदयपुर में हेल्थ, फिटनेस और कम्युनिटी स्पोर्ट्स के क्षेत्र में नए अवसर पैदा कर रही है। आने वाले समय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, इंटरैक्टिव सेशंस, फिटनेस गतिविधियों और बड़े सामुदायिक आयोजनों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

जो युवा, विद्यार्थी, व्यवसायी, उद्यमी अथवा वर्किंग प्रोफेशनल्स खेल मृगा का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे संस्था के आधिकारिक इंस्टाग्राम हेंडल्स पर उपलब्ध जानकारी के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। उदयपुर में खेल मृगा की गतिविधियां वर्तमान में सक्रिय रूप से संचालित हो रही हैं और लगातार नए सदस्य इस पहल से जुड़ रहे हैं।

खेल मृगा और बीसीआई का साझा प्रयास केवल खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करना नहीं, बल्कि उदयपुर को एक ऐसे शहर के रूप में विकसित करना है जहां फिटनेस एक आदत बने, खेल एक संस्कृति बने और हर व्यक्ति सक्रिय एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित हो। यही सोच इस पहल को एक साधारण स्पोर्ट्स कम्युनिटी से आगे बढ़ाकर एक सामाजिक परिवर्तन के अभियान का स्वरूप प्रदान करती है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!