उदयपुर। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान, नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में संभाग के सर्व समाज संगठनों द्वारा महाराणा प्रताप की 486 जन्म जयंती पूर्व सात दिवसीय कार्यक्रम में आज कार्यक्रमों के संयोजक मेवाड़ युवा जागृति संस्थान के एडवोकेट मुकुंद श्रीमाली, चंद्र विजय सेवा संस्थान के वीरेंद्र सिंह यदुवंशी, रीना यदुवंशी,महाराव शेखा ग्रुप, धरोहर संस्थान किशोर सिंह शेखावत के सानिध्य में प्रथम दिन आज हल्दीघाटी में पूजा अर्चना कर नमन कर युवा शक्ति ने संकल्प लिया कि हम प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप के मार्गदर्शन में चलेंगे साथ ही इस हल्दीघाटी की माटी की हमें सौगंध है हम मेवाड़ में जीतने भी हमारे महापुरुषों के स्मारक हैं उनके रखरखाव हेतु सरकार और हम सभी प्रतिबद्ध रहेंगे कि उनकी उचित देखभाल हो इसी कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व में चेतक समाधि पर सभी ने महाराणा प्रताप की आरती का गुणगान कर एकलिंग नाथ के चरणों में पुष्प अर्पित कर चेतक को नमन किया, कार्यक्रम में मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष डॉ पृथ्वीराज सिंह चौहान ,गिरवा अध्यक्ष तखत सिंह देवड़ा, बड़गांव अध्यक्ष जसवंत सिंह झाला, करणी सेना अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत, सप्त दिवसीय कार्यक्रम संयोजक कमलेंद्र सिंह पंवार , विप्र समाज के गिरीश शर्मा,सहित मेवाड़ क्षत्रिय महासभा की कार्यकारिणी एवं सैकड़ो भक्त उपस्थित थे,
इसी सप्त दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत युवा क्रांति संगठन के आकाश बागरेचा, विजय सिंह बल्ला आदि ने नगर निगम शौर्य दीघा के बाहर स्थित महाराणा प्रताप की विशाल मूर्ति पर दुग्ध अभिषेक पूजा अर्चना कर उनको नमन किया , जिसमें मुख्य अतिथि संयोजक प्रेम सिंह शक्तावत रहे, साथ सतीश सालवी, चंद्रगुप्त सिंह चौहान, यादवेंद्र सिंह रलावता, रमेश माली, योगेश गोस्वामी ,सतपाल सिंह डोडिया झज्जर कुसुम पवार ,रेखा ऊंटवाल शीतल गुप्ता,
इसी क्रमानुसार हिंदू जागरण मंच के किशन सोनी, चेतन सिंह, रणजीत सिंह कुलावत आदि के संयोजन में मल्ला तलाई स्थित चतुर्भुज हनुमान के महंत इंद्रदेव दास के सानिध्य में महाराणा प्रताप एवं हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना की
कल के कार्यक्रम में मेवाड़ मुस्लिम समाज,उदयपुर विकास संघर्ष समिति द्वारा मोती मंगरी पर हकीम खा सूरी की मूर्ति पर माल्यार्पण, विचार गोष्ठी, महाराणा प्रताप एवं ग्रामवासी द्वारा भुवाना चौराहा पर महाराणा प्रताप की महा आरती, हिम्मत सिंह पंवार मित्र मंडल द्वारा गणगौर घाट पर महाराणा प्रताप की 486 जन्मतिथि पर 486 दीप प्रज्वलन करेंगे
हल्दीघाटी में पूजन, नमन एवं संकल्प
