उदयपुर। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की 486 वी जन्म जयंती 17 जून को मनाई जाएगी, उसी के अंतर्गत बजरंग सेना मेवाड़ की कोर कमेटी की बैठक आज संभागीय कार्यालय में प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें एडवोकेट निर्मल पंडित, पुखराज सिंह राजपुरोहित, करणवीर सिंह राठौड़, सुनील कालरा, शिव सिंह सोलंकी, सुरेश चौहान, ऋषभ सिंह गहलोत, सुरेश टहलरमानी, भीष्म पुरुषवानी, गोविंद सिंह चौहान ,हिमांशु परिहार, आनंद चित्तौड़ा, मातृशक्ति की मधुबाला सोनी, वीणा राजगुरु, रीना यदुवंशी, प्रियंका सिंह, कंचन राजपूत, सुमन जैन, मोनिका गमेती, रानी भाटिया, गीता सालवी ने तय किया गया कि महाराणा प्रताप जयंती की शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में झांकी के साथ भाग लेंगे एवं सप्त दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत संगठन द्वारा 14 जून रविवार को चेतक अश्व पूजन का कार्यक्रम रहेगा, जिसमें ओम बन्ना सेवा संस्थान की ओर से प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की महाआरती, श्री राम स्केटिंग क्लब के पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी के संयोजन में स्केटिंग के द्वारा बच्चों का देश भक्ति कार्यक्रम, अजब सेवा संस्थान के अमित जैन के संयोजन में मातृशक्ति द्वारा शौर्य तलवार रास एवं राणा प्रताप पूजा मार्शल आर्ट अकादमी देवाली के एडवोकेट फतेह सिंह राठौड़, उस्ताद नरेंद्र सोनी के सानिध्य में पहलवानों द्वारा हेरत अगेज कारनामो का प्रदर्शन, भव्य आतिशबाजी कर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा
बजरंग सेना मेवाड़ की बैठक महाराणा प्रताप जयंती की तैयारी के निमित्त
