श्री अरिहंत मार्गी जैन महासंघ के बाल संस्कार कार्निवल 2026 का भव्य समापन

उदयपुर में आयोजित बाल संस्कार कार्निवल 2026 में प्रस्तुति देते बच्चे

उदयपुर, 26 मई। श्री अरिहंत मार्गी जैन महासंघ (राष्ट्रीय) द्वारा आयोजित बाल संस्कार कार्निवल-2026 का भव्य समापन आज अरिहंत भवन, आगम नगर में अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।
शिविर की मुख्य संयोजिका रचिता मोगरा ने बताया कि इस चार दिवसीय आयोजन का प्रमुख उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, सह-अनुशासन, सहानुभूति, व्यवहार कौशल एवं जैन संस्कारों का बीजारोपण करना था। 7 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 120 बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अद्भुत उत्साह व ऊर्जा का प्रदर्शन किया। शिविर के सह संयोजक – आशा चंडालिया, कांता चपलोत एवं चारू जैन द्वारा महिला मंडल की सभी लेडीज़ के लिए रोचक एवं मनोरंजक “गिफ़्ट प्रश्न प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। आज के समापन समारोह में प्रकाश चंद्र कोठारी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों, उनकी प्रतिभा एवं उत्साह की मुक्तकंठ से सराहना की।
उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा “बच्चों में संस्कार डालना सबसे बड़ा निवेश है, जो जीवन भर उनका पथ प्रशस्त करता है।” बच्चों के समूह गीत, नृत्य और नाटिकाओं ने उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया । कार्यक्रम में समाज के अनेक दिग्गज एवं विशिष्ट सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे। विजय कोठारी, राजकुमार वया, श्याम सुंदर छाजेड, राकेश काठेड़, शांतिलाल डांगी, बसंती लाल कुकडा , मधु खमेसरा, प्रियंका तलेसरा, वंदना दक, नीता छाजेड़, हितिक्षा पितलिया, डिंपल तलेसरा, बीना नागौरी, लीना, रीना बाफना, मीनू गलुणिया, ज्योति लोढा, पायल डुंगरवाल, माही नागौरी आदि। श्री अरिहंत मार्गी जैन महासंघ (राष्ट्रीय) ने सभी अभिभावकों, प्रशिक्षकों, सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिनके सतत सहयोग, समर्पण और उत्साह से यह आयोजन अत्यंत सफल, प्रेरणादायी और अविस्मरणीय बन सका।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!