पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने सर्किट हाउस में की जनसुनवाई

उदयपुर.पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया रविवार को उदयपुर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर रहे हैं। मेवाड़ संभाग से सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। राज्यपाल ने लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी फरियादें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तुरंत निराकरण के निर्देश दिए। सुबह से ही सर्किट हाउस परिसर में लोगों की लंबी कतार लगी रही। किसान, छात्र, महिलाएं और आम नागरिक विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं लेकर आए।  राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने हर व्यक्ति को धैर्यपूर्वक सुना और जहां तत्काल समाधान संभव था, वहां मौके पर ही निर्देश जारी किए। राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा, सरकार और प्रशासन का उद्देश्य जनसेवा है। जनता की छोटी-से-छोटी समस्या को भी गंभीरता से लेना हमारा दायित्व है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!