सुरों की मंडली की संगीतमयी शाम बनी यादगार, युगल गीतों ने बांधा समां
सुरों की मंडली की संगीतमयी “हम-तुम युगल गीत” संध्या यादगार रही
उदयपुर। सुरो की मंडली के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया की सुरों की मंडली संस्था द्वारा अशोका ग्रीन, शोभागपुरा में आयोजित “हम-तुम युगल गीत” कार्यक्रम संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार संध्या बन गया। कार्यक्रम में करीब 40 प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी जोड़ियों के साथ सदाबहार, रोमांटिक एवं मधुर युगल गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
कई प्रस्तुतियां इतनी मनमोहक रहीं कि श्रोता देर तक तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे। पूरे कार्यक्रम में संगीत, मनोरंजन और अपनत्व का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रंजना भाटी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने कहा कि सुरों की मंडली निरंतर ऐसे नवाचारपूर्ण कार्यक्रमों के माध्यम से संगीत प्रेमियों और कलाकारों को मंच प्रदान कर रही है, जिससे प्रतिभाओं को नई पहचान मिल रही है तथा आपसी भाईचारा भी मजबूत हो रहा है।
सचिव अरुण चौबीसा ने बताया कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन कलाकारों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ सांस्कृतिक वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में कमल जुनेजा, किशोर यादव, मोहन सोनी, नीलम पटवा, प्रीति माथुर, मेघा, एस.डी. कौशल, महावीर जैन, हेमाजी जोशी, गौरव सोनी, नारायण लोहार, दिव्या सारस्वत, मधु शर्मा, मनोहर लाल मुखिया, झुमर चक्रवर्ती, भगवती मेनारिया, योगेश उपाध्याय, मोहित माथुर, कैलाश केवल्या, सुरेंद्र दत्त व्यास, डॉ. हर्ष नेममानी सहित अनेक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मधु केवल्या, दिव्या सारस्वत एवं नूतन वेदी का विशेष योगदान रहा, जिनकी उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और मेहनत ने आयोजन को भव्यता प्रदान की।
सुरों की मंडली द्वारा आयोजित यह संगीतमयी शाम लंबे समय तक संगीत प्रेमियों के दिलों में यादगार बनी रहेगी।
