उदयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर प्रवास के दौरान शहर की फतहसागर झील के किनारे शाम को बच्चों के साथ समय बिताया। गहलोत यहां एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। हमेशा की तरह शाम के समय वे फतहसागर झील किनारे स्थित मुंबईया बाजार क्षेत्र में पहुंचे। यहां गुब्बारे व खिलौने बेचने वाले बच्चों के पास पहुंचे और उनसे उनके व परिवार के बारे में चर्चा की। साथ ही बच्चों से पूछा कि वे गुब्बारे बेच कर कितना कमा लेते है। बच्चों ने गहलोत के हर एक सवाल का जवाब बडी तसल्ली और विश्वास के साथ दिया। गहलोत द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या वे उन्हें जानते पहचाते हैं तो बच्चों ने खिलखिलाते हुए कहा कि वे अच्छी तरह जानते हैं और पहचानते भी है आप अशोक गहलोत हैं। आप पहले भी यहां झील किनारे चाय पीने आए थे। तब भी उन्हें देखा था।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फतहसागर किनारें बच्चों संग बिताया समय
