अघोषित विद्युत कटौती से आमजन हो रहे परेशान

उदयपुर। भीषण गर्मी के दौरान बिना सूचना हो रही कटौती एवं ओवर लोडिंग से आम जन को हो रही परेशानी के सम्बन्ध में गुरुवार को उदयपुर शहर कांग्रेस कमेटी पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रतीक नागर निवर्तमान पार्षद गौरव प्रताप सिंह, कांग्रेस के पूर्व सेवादल जिला अध्यक्ष कौशल आमेटा के नेतृत्व में संभागीय उच्च अधिकारी के नाम विद्युत विभाग गुलाब बाग ऑफिस में ज्ञापन दिया गया। प्रतीक नागर ने बताया कि अभी उदयपुर में गर्मी का तापमान 42 डिग्री से ऊपर है जिस से आमजन का हाल बेहाल है। उस पर बिना सूचना के बिजली कटौती से आन जन बहुत परेशान हो रहा है। निवर्तमान पार्षद गौरव प्रताप सिंह ने कहा कि उदयपुर में होटल इंडस्ट्रीज में एसी बहुत ज्यादा लगे हुए हैं जिससे बिजली की खपत भी ज्यादा हो रही है जबकि हर होटल में जनरेटर होने के बावजूद होटल वाले खपत ज्यादा करते है। उस पर भी विद्युत विभाग को उचित कार्रवाई  कर  विद्युत कंजेक्शन को देखते हुए डीपी की संख्या बढ़ानी चाहिए। जिससे आमजन को राहत मिल सके।कौशल आमेटा ने कहा कि जहां बिजली का ज्यादा यूज होता है उस एरिया में डीपी की संख्या बढ़ानी चाहिए। ज्ञापन लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी ने माना कि अभी लाइट ज्यादा बंद हो रही है क्योंकि गर्मी ज्यादा है। इस पर विद्युत विभाग लगातार काम कर रहा है। ज्ञापन देने में मोहित मेनारिया, नरेश पानेरी, आशीष कमलेश, तुषार सोनी, हर्षित सोनी आदि कई कार्य करता मौजूद थें।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!