कर्मयोगी आईजीओटी कार्यक्रम में चिकित्सकों और विद्यार्थियों को दिया चरित्र निर्माण का संदेश

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 13 मई। भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी कर्मयोगी आईजीओटी  प्रोग्राम के अंतर्गत रविंद्र टैगोर मेडिकल कॉलेज में भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान के संस्थापक स्वामी रामकृष्ण गोस्वामी के सानिध्य में चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों के मध्य मंथन और संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में स्वामी रामकृष्ण गोस्वामी ने गीता के श्लोकों के संदर्भ में राष्ट्र निर्माण, चिकित्सा विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण तथा चिकित्सकों के शिक्षक एवं सेवा भाव को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक कर्मयोगी की तरह कार्य करते हुए मरीजों की सेवा के साथ-साथ चिकित्सा क्षेत्र में नए शोध कार्यों के माध्यम से समाज को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. मेघ श्याम शर्मा ने विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण और गीता के उपदेशों को कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एवं एंटीवायरस के उदाहरणों के माध्यम से सरल भाषा में समझाया। वहीं डॉ. सुशील कुमार साहू ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी का धर्म शिक्षा प्राप्त करना तथा चिकित्सकों का दायित्व मरीजों की सेवा एवं नए मेडिकल विद्यार्थियों को चिकित्सा ज्ञान प्रदान करना है।
इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र जोशी एवं डॉ. भुवनेश जैन ने स्वामी रामकृष्ण गोस्वामी को गीता पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भारतीय चरित्र निर्माण संस्था के संभाग संपर्क प्रमुख यश त्रिवेदी भी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!