उदयपुर, उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने शनिवार को शहीद दिवस पर ठोकर चौराहा स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक पर महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को पुष्पांजलि अर्पित की।
पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मीणा ने कहा की 23 मार्च को तीन स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी पर चढ़ा दिया था। बेहद कम उम्र में इन वीरों ने लोगों के कल्याण के लिए लड़ाई लड़ी और इसी उद्देश्य के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। कई युवा भारतीयों के लिए भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव प्रेरणा के स्रोत बने हैं। ब्रिटिश शासन के दौरान भी, उनके बलिदान ने कई लोगों को आगे आने और अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया। पंकज शर्मा ने कहा देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है हमारे वीर शहीदों की गाथाओं से देश का इतिहास भरा पड़ा है आज के युवाओं को सुखदेव, भगत सिंह एवं राजगुरु के आदर्श से प्रेरणा लेकर निस्वार्थ भावना से देश की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए और अपने जीवन में उतारना चाहिए।
इस अवसर पर सुभाष चित्तौड़ा, भगवती प्रजापत, कपिल वसीटा, योगेश शर्मा, भगवान सोनी, कमल सोनी, सुनील दाधीच, डॉ. संदीप गर्ग, राजवीर मेघवाल, पीराराम पटेल, विक्रम मेघवाल सहित कई युवा साथी उपस्थित थे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने शनिवार को ’रक्षाबंधन’ धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेन्टर पर महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर निशांत शर्मा, सुभाष चित्तौड़ा, जितेंद्र जैन, राजेश सुथार, राहुल दया, नरेश साहू, गोपाल साहू, राजेश चित्तौड़ा आदि कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
