गुलाबबाग में वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध
उदयपुर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना द्वारा गुलाब बाग सार्वजनिक उद्यान के संरक्षण, रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उद्यान परिसर में दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। आयुक्त खन्ना के अनुसार यह निर्णय उद्यान की प्राकृतिक गरिमा, पर्यावरण संरक्षण तथा आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार वर्तमान में गुलाब बाग परिसर के भीतर स्थित विभिन्न राजकीय कार्यालयों के कर्मचारियों, धार्मिक स्थलों पर आने-जाने वाले व्यक्तियों तथा परिसर में निवासरत लोगों…
