फतहनगर-सनवाड़ निकाय चुनाव: 88.91 प्रतिशत मतदान, सभी 25 वार्डों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न
-सुबह से बूथों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़, वार्ड 8 में सर्वाधिक 97.24 प्रतिशत मतदान फतहनगर। फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका निकाय चुनाव के तहत बुधवार को सभी 25 वार्डों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। स्थिति यह रही कि सुबह करीब 11 बजे तक फतहनगर के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम चहल-पहल नजर आई और बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने मतदान केंद्रों की ओर जाते दिखाई…
