गुरुजनों के सम्मान से संस्कारों की नींव मजबूतःभाविप ‘मेवाड़’ ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित
उदयपुर। भारत विकास परिषद (भाविप) ‘मेवाड़’ शाखा की ओर से संस्कार प्रकल्प के तहत ‘गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह’ का आयोजन सेक्टर-11 स्थित आदिनाथ सीनियर सेकंडरी पब्लिक स्कूल एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी में गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता, सम्मान और संस्कारों की भावना विकसित करना तथा भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आगे बढ़ाना रहा। समारोह में विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए भारतीय परंपरा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। भारत विकास परिषद के…
