Year: 2026

सफाईकर्मी पिंटू की ईमानदारी से लौटा यात्री का नकदी से भरा पर्स, आरपीएफ की तत्परता सराहनीय

सफाईकर्मी पिंटू की ईमानदारी से लौटा यात्री का नकदी से भरा पर्स, आरपीएफ की तत्परता सराहनीय

उदयपुर, 17 सितम्बर। दिल्ली से उदयपुर आ रही मेवाड़ एक्सप्रेस में यात्री महेंद्र तलेसरा का पर्स सीट पर छूट गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ अधिकारी परमजीत सिंह ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पर्स की तलाश करवाई। ट्रेन में कार्यरत सफाईकर्मी पिंटू को पर्स मिला। उन्होंने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए पर्स को तुरंत आरपीएफ कार्यालय में जमा करा दिया। पर्स मिलने की सूचना परमजीत सिंह ने तत्काल महेंद्र तलेसरा को दी। उदयपुर आरपीएफ कार्यालय पहुंचने पर सुरेंद्र सिंह एवं विकास कुमार ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पर्स सुरक्षित रूप से महेंद्र तलेसरा को सुपुर्द किया। महेंद्र तलेसरा…
Read More
‘आजादी के रंग, पापा के संग’ कार्यक्रम में हियांशी औदिच्य सेमाल को मिला पहला स्थान

‘आजादी के रंग, पापा के संग’ कार्यक्रम में हियांशी औदिच्य सेमाल को मिला पहला स्थान

- सेंट्रल एकेडमी हिरण मगरी सेक्टर-3 में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस उदयपुर, 17 अगस्त । हिरण मगरी सेक्टर-3 स्थित सेंट्रल एकेडमी विद्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मयुरेश औदिच्य ने बताया कि समारोह का शुभारंभ विद्यार्थियों के एकत्रीकरण एवं विशेष प्रार्थना सभा से हुआ। विद्यालय के युवा प्रबंधक शिवांगम वत्स ने ध्वजारोहण किया। समारोह में विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च पास्ट, देशभक्ति समूहगान, नृत्य एवं कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। ‘आजादी के रंग, पापा के संग’ कार्यक्रम विशेष आकर्षण का…
Read More
युवा नशा मुक्त एवं युवतियां फैशन मुक्त होने पर ही राष्ट्र कल्याण संभव : आचार्य विजयराज

युवा नशा मुक्त एवं युवतियां फैशन मुक्त होने पर ही राष्ट्र कल्याण संभव : आचार्य विजयराज

जेजेसी का दो दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा सम्पन्न उदयपुर, 17  अगस्त। सामाजिक संस्था जैन जागृति सेन्टर उदयपुर के  का दो दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में तथा अध्यक्ष अरूण मेहता के नेतृत्व में पडासली स्थित नाकोड़ा धाम, अजमेर स्थित नारेली तीर्थ एवं पुष्कर के ब्रह्माजी मंदिर व पुष्कर घाट पर पूजा उपासना के बाद ब्यावर में शांतक्रांत संघ के आचार्य विजयराज महाराज के चरणों में पहुंचे। जहां आचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा नशा मुक्त व युवतियां फैशन मुक्त तथा राष्ट्र प्रदर्शन मुक्त हो जाए तो समाज में क्रांतिकारी…
Read More
श्रावण मास में कपिल पालीवाल की ‘सनातनी’ प्रस्तुतियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

श्रावण मास में कपिल पालीवाल की ‘सनातनी’ प्रस्तुतियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

उदयपुर-नाथद्वारा/ श्रावण मास के पावन अवसर पर नाथद्वारा स्थित स्टैच्यू ऑफ बिलीफ (विश्वास स्वरूपम) में आयोजित विशेष आध्यात्मिक एवं संगीत कार्यक्रम में गीतकार, शायर और संगीत निर्देशक कपिल पालीवाल की ‘सनातनी’ प्रस्तुतियों ने मौजूद श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्मिकता से सराबोर कर दिया। भक्ति, संगीत, शायरी और ध्यान के इस अनूठे संगम में कपिल पालीवाल ने भगवान शिव की आराधना से लेकर मानवीय संवेदनाओं तक को अपनी विशिष्ट शैली में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत शिव आराधना की भावपूर्ण रचनाओं से हुई। “जल अग्नि धरा वायू, अंतरिक्ष प्राण आयु… पंच भूत त्वं अहम… त्वमेव केवलम शिवम्…” जैसे शब्दों ने वातावरण…
Read More
200 सप्ताह की रेखाओं में सजा उदयपुर, चौथी अर्बन स्केचर्स प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

200 सप्ताह की रेखाओं में सजा उदयपुर, चौथी अर्बन स्केचर्स प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

आरके मॉल में दिखी लेकसिटी की विरासत और जीवन के रंग अतिथियों ने भी कूंची थामी, 45 से अधिक कलाकारों के स्केच बने आकर्षण का केंद्र उदयपुर, 16 अगस्त। उदयपुर की ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य, गलियों, बाजारों, प्राकृतिक सौंदर्य और रोजमर्रा के जीवन को रेखाओं में सहेजने वाले अर्बन स्केचर्स उदयपुर (USK) की चौथी प्रदर्शनी का शनिवार को आरके मॉल में भव्य शुभारंभ हुआ। समूह की 200 सप्ताह की निरंतर स्केचिंग यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी में शहर सहित विभिन्न स्थानों और विषयों पर बनाए गए सैकड़ों जीवंत रेखाचित्र प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी का उद्घाटन राजस्थान मेडिकल एसोसिएशन…
Read More
पौधारोपण के साथ गूंजे देशभक्ति के गीत, समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पौधारोपण के साथ गूंजे देशभक्ति के गीत, समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

स्वतंत्रता दिवस पर लायंस क्लब अशोका का सेवा संकल्प उदयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब अशोका की ओर से बड़गांव के समीप पालरी गांव में पौधारोपण एवं देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों ने समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस को सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 25 छायादार एवं फलदार पौधों का ट्री गार्ड सहित पौधारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली…
Read More
स्वाधीनता दिवस पर उदयपुर की पर्वतारोही मनस्वी अग्रवाल बीकानेर में राज्य स्तर पर सम्मानित

स्वाधीनता दिवस पर उदयपुर की पर्वतारोही मनस्वी अग्रवाल बीकानेर में राज्य स्तर पर सम्मानित

उदयपुर। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर उदयपुर की युवा पर्वतारोही मनस्वी अग्रवाल को बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली मनस्वी को उनकी साहसिक उपलब्धियों, पर्वतारोहण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। इससे पूर्व बीकानेर स्थित राजुवास विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित राज्यपाल के एट-होम कार्यक्रम में भी मनस्वी ने सहभागिता की। बीकानेर में आयोजित स्वाधीनता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मनस्वी को सम्मानित किए जाने से…
Read More
बीसीआई टूरिज्म की आज होगी आधिकारिक बैठक

बीसीआई टूरिज्म की आज होगी आधिकारिक बैठक

बिजनेस नेटवर्किंग, फेलोशिप और सहयोग से नए व्यावसायिक अवसरों पर रहेगा फोकस उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के टूरिज्म चैप्टर की आधिकारिक बैठक आज 17 अगस्त 2026 को शाम 5 से 7 बजे तक स्पाइसेस, अर्बन स्क्वायर मॉल, उदयपुर में आयोजित होगी। बैठक में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े व्यवसायी बिजनेस नेटवर्किंग, फेलोशिप और आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए एक मंच पर जुटेंगे। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई टूरिज्म का उद्देश्य पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों एवं व्यवसायियों को एक मजबूत नेटवर्क से जोड़ना है। बैठक में सदस्य एक-दूसरे…
Read More
शहर की सबसे बड़ी गंगोदभव कुंड से उभयेश्वर महादेव तक की 21वीं कावड़ यात्रा सोमवार को

शहर की सबसे बड़ी गंगोदभव कुंड से उभयेश्वर महादेव तक की 21वीं कावड़ यात्रा सोमवार को

11 हजार कावड़ियें करेंगे महादेव का जलाभिषेक भारत माता का पूजन कर की गंगा आरती पुष्प वर्षा से होगा कावड यात्रा का स्वागत उदयपुर 16 अगस्त /देश में सुख शांति एवं अच्छी वर्षा की कामना को लेकर शिव महोत्सव समिति की ओर से 51 कार्यकर्ताओं के साथ 2006 में अकाल की स्थिति को देखते हुए मेवाड़ में पहली बार 21 मिलोमीटर की 5 हजार वर्ष प्राचीन श्री तीर्थराज गंगोदभव कुंड से उभयेश्वर महादेव तक शिव महोत्सव समिति की ओर से निकाली गई कावड यात्रा ने आज अपना विराट स्वरूप ले लिया है। 21वीं कावड़ यात्रा सोमवार को प्रातः 8 बजे…
Read More
एक शाम कल्लाजी सगस जी बावजी के नाम, भजन संध्या में भक्त खूब झूमे नाचे

एक शाम कल्लाजी सगस जी बावजी के नाम, भजन संध्या में भक्त खूब झूमे नाचे

उदयपुर, 16 अगस्त, श्री सगस  जी कल्याण शक्तिपीठ जोगपोल मंडी की नाल उदयपुर द्वारा लोक देवता सगस  जी और कल्लाजी बावजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में 16 अगस्त रविवार को मंडी के नाल प्रांगण में विशाल भजन संध्या एक शाम सगस  जी कल्ला जी के नाम प्रातः 5:00 बजे तक खूब जमीं भजन संध्या में कलाकारों द्वारा गाए भजनों पर भक्तजन खूब झूमे नाचे आनंद लिया.  मंदिर के सेवक राजेंद्र सेन ने बताया कि कल्लाजी बावजी एवं सगस जी बावजी का जन्मोत्सव 20 एवं 21 अगस्त को होने के उपलक्ष में श्री सगस  जी कल्याण शक्तिपीठ जोगपोल  मंडी के नाल…
Read More
error: Content is protected !!