चिकित्सकों और सीए का हुआ अभिनंदन, रोटरी क्लब उदय ने उत्कृष्ट सेवाओं को किया सम्मानित
चार्टर्ड अकाउंटेंसी एक गरिमामय और प्रतिष्ठित पेशा, जिसकी मर्यादा बनाए रखना प्रत्येक सीए का दायित्व उदयपुर। रोटरी क्लब उदय की ओर से शहर के एक निजी होटल में आयोजित एक सम्मान समारोह में चिकित्सा एवं वित्तीय क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीए निर्मल कुणावत ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंसी एक गरिमामय और प्रतिष्ठित पेशा है, जिसकी मर्यादा बनाए रखना प्रत्येक सीए का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सीए बनने की यात्रा लंबी, कठिन और मेहनत से भरी होती है। इसलिए इस उपलब्धि को…
