Year: 2026

नाथद्वारा के विकास के साथ अपनी विरासत और पहचान को भी सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी — विश्वराज सिंह मेवाड़

नाथद्वारा के विकास के साथ अपनी विरासत और पहचान को भी सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी — विश्वराज सिंह मेवाड़

लगभग 4.5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास नाथद्वारा। नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि नाथद्वारा के समग्र विकास के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना आवश्यक है। वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं और प्रत्येक नागरिक मिलकर नाथद्वारा को और बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। विधायक मेवाड़ ने कहा कि नाथद्वारा में विकास की आवश्यकता है, लेकिन विकास के साथ हमारी मौलिक पहचान, संस्कृति, परंपराएं और शहर की विशिष्टता को संरक्षित…
Read More
सुविवि- पत्रकारिता एवं जन संचार विभाग तथा सूचना जनसंपर्क निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में विचार गोष्ठी का आयोजन

सुविवि- पत्रकारिता एवं जन संचार विभाग तथा सूचना जनसंपर्क निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में विचार गोष्ठी का आयोजन

“गलत सूचनाओं के दौर में पत्रकारों और जनसंपर्क अधिकारियों की जिम्मेदारियाँ बढी” उदयपुर, 18 अगस्त। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जन संचार विभाग तथा सूचना जनसंपर्क निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में सूचना केंद्र सभागार में “डिजिटल मीडिया के दौर में जनसंपर्क और पत्रकारिता का बदलता स्वरूप” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा ने कहा कि डिजिटल मीडिया ने जनसंपर्क और पत्रकारिता दोनों क्षेत्रों को मौलिक रूप से बदल दिया है। अब सूचना का प्रसार पारंपरिक माध्यमों तक सीमित नहीं रहा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, वेबसाइट्स और मोबाइल एप्लीकेशनों…
Read More
साउथ ईस्टर्न एशियन लैक्रोज गेम्स में नीरज बत्रा भारतीय टीम के प्रशिक्षक नियुक्त

साउथ ईस्टर्न एशियन लैक्रोज गेम्स में नीरज बत्रा भारतीय टीम के प्रशिक्षक नियुक्त

राजस्थान के अनुभवी प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में भारतीय महिला एवं पुरुष टीम मलेशिया में पेश करेगी मजबूत दावेदारी उदयपुर, 18 अगस्त। कुआलालंपुर, मलेशिया में 28 से 30 अगस्त तक आयोजित होने वाली साउथ ईस्टर्न एशियन लैक्रोज प्रतियोगिता में राजस्थान के उदयपुर निवासी एवं राउमावि धार में पदस्थापित शारीरिक शिक्षक नीरज बत्रा को भारतीय लैक्रोज टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से राजस्थान के खेल जगत एवं लैक्रोज खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है। लैक्रोज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ तौसीफ लारी के अनुसार प्रतियोगिता में भारतीय महिला एवं पुरुष टीमें पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेंगी…
Read More
त्याग स्वयं पर करे, राग-द्वेष, ईर्ष्या और निंदा से ऊपर उठे: कैलाश मानव

त्याग स्वयं पर करे, राग-द्वेष, ईर्ष्या और निंदा से ऊपर उठे: कैलाश मानव

उदयपुर, 18 अगस्त। नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ बड़ी परिसर में आयोजित “अपनो से अपनी बात भोले नाथ के साथ” शिव कथा में भक्ति और अध्यात्म का भावपूर्ण संगम हुआ। व्यास पीठ से संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने सृष्टि के प्रथम पुरुष मनु और मां स्वरूपा स्त्री शतरूपा के तप, सृष्टि विस्तार तथा दक्ष एवं माता जगदम्बा से जुड़े प्रसंगों का मार्मिक वर्णन किया। कथा के आध्यात्मिक प्रसंगों ने देशभर से आए दिव्यांगजनों और उनके परिजनों को भाव-विभोर कर दिया। कथा के दौरान संस्थान संस्थापक चेयरमैन कैलाश मानव भी पहुंचे। उन्होंने विधिवत शिव पूजन कर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी…
Read More
बीएनआई डायमंड चैप्टर ने तय किया 75 सदस्यों का लक्ष्य

बीएनआई डायमंड चैप्टर ने तय किया 75 सदस्यों का लक्ष्य

उदयपुर। बीएनआई डायमंड चैप्टर की विशेष बैठक हॉवर्ड जॉनसन, उदयपुर में उत्साह और ऊर्जा के साथ आयोजित हुई। बैठक में 50 सदस्यों ने भाग लिया, वहीं 5 नए सदस्यों की उपस्थिति से चैप्टर में नए व्यावसायिक अवसरों और संभावनाओं का संचार हुआ। कार्यक्रम में बीएनआई के कार्यकारी निदेशक अनिल छाजेड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ चैप्टर प्रेसिडेंट आर्किटेक्ट विक्रम त्रिवेदी एवं सपोर्ट डायरेक्टर मानव सोनी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक अनिल छाजेड़ ने पिछली एलटी टीम का सम्मान किया। टीम ने पिछले तीन वर्षों में लगभग 70 करोड़ रुपए का व्यवसाय उत्पन्न कर चैप्टर की सफलता…
Read More
खरतरगच्छ दिवस पर पूर्वाचार्यों के त्याग-तप को किया नमन

खरतरगच्छ दिवस पर पूर्वाचार्यों के त्याग-तप को किया नमन

उदयपुर। दादावाड़ी में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला के दौरान साध्वी डॉ. विद्युत प्रभा श्रीजी ने खरतरगच्छ दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह स्थापना दिवस नहीं, बल्कि उन महान आचार्यों, साधु-साध्वियों और श्रावक-श्राविकाओं को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने गच्छ परंपरा को जीवंत रखा। उन्होंने आचार्य जिनेश्वर सूरी, छगन सागर एवं हीर सागर सूरीश्वर सहित महापुरुषों के तप-त्याग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जिन शासन विशाल बरगद के समान है और सभी सम्प्रदाय उसकी शाखाएं हैं। साध्वी तन्मय रुचि श्रीजी एवं योग रुचि श्रीजी ने भी विचार रखे। इस अवसर पर गौशाला में घास वितरण…
Read More
पुण्य का फल सुख देता है, लेकिन सच्चा सुख शुद्ध कर्मों से मिलताःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

पुण्य का फल सुख देता है, लेकिन सच्चा सुख शुद्ध कर्मों से मिलताःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

उदयपुर, 18 अगस्त। देवेंद्रधाम में चल रही चातुर्मासिक प्रवचन माला में डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि पुण्य का परिणाम भोगते हुए भी मनुष्य को अपने वर्तमान कर्मों की शुद्धता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पुण्य की कमाई जीवन में सुख-सुविधाएं दे सकती है, लेकिन गलत साधनों से अर्जित धन अंततः अशांति और दुख का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपनी मेहनत और ईमानदारी की कमाई पर भरोसा रखना चाहिए। दूसरों की कमाई देखकर उसी प्रकार धन अर्जित करने की इच्छा व्यक्ति को गलत मार्ग पर ले जा सकती है। गलत कमाई का प्रभाव केवल व्यक्ति तक…
Read More
स्वतंत्रता दिवस पर राउंड टेबल इंडिया ने विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग

स्वतंत्रता दिवस पर राउंड टेबल इंडिया ने विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग

उदयपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राउंड टेबल इंडिया द्वारा एफटीई कैलाशपुरी विद्यालय में विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सैनिकों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां देकर सभी को भावुक कर दिया। बच्चों द्वारा देश के वीर जवानों के त्याग और शौर्य को जिस मासूमियत और गर्व के साथ प्रस्तुत किया गया, वह सभी के लिए हृदयस्पर्शी क्षण रहा। कार्यक्रम में पार्थ कर्णावट, तिलक कटारिया एवं हर्षित कोठारी तथा धु्रव भटनागर उपस्थित रहे।
Read More
डीपीएस, उदयपुर की अदविका सरुपरिया ने भारतीय टीम के साथ जीता कांस्य पदक

डीपीएस, उदयपुर की अदविका सरुपरिया ने भारतीय टीम के साथ जीता कांस्य पदक

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल,उदयपुर की होनहार शतरंज खिलाड़ी अदविका सरुपरिया ने सिंगापुर में आयोजित 24वीं आशियान आयु वर्गीय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को टीम स्पर्धा में कांस्य पदक दिलाकर देश का नाम रोशन किया। 7 से 17 अगस्त तक सिंगापुर में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अदविका ने अंडर-20 वर्ग में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता की क्लासिकल, रैपिड एवं ब्लिट्ज स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर टीम स्पर्धा का परिचय देते हुए कांस्य पदक जीतने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता में कुल 32 देशों के 777 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अदविका की इस शानदार…
Read More
नशे से दूरी, स्वस्थ जीवन की ओर कदमः ए वन स्कूल में विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

नशे से दूरी, स्वस्थ जीवन की ओर कदमः ए वन स्कूल में विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

उदयपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत मंगलवार को आयड़ स्थित ए वन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम एवं सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। आरोग्य सेवा संस्था द्वारा संचालित जिला नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। जिला नशा मुक्ति केंद्र के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विजयपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ उसके पारिवारिक, सामाजिक एवं आर्थिक जीवन…
Read More
error: Content is protected !!