Year: 2026

सांसद डॉ रावत 15 को जिला परिषद में करेंगे जनसुनवाई

सांसद डॉ रावत 15 को जिला परिषद में करेंगे जनसुनवाई

उदयपुर। सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत गुरुवार 15 जनवरी को जिला परिषद, उदयपुर स्थित सांसद कार्यालय में आमजन के साथ संवाद करेंगे व अभाव अभियोग सुनेंगे। सांसद डॉ रावत प्रातः 11.30 से 1.00 बजे तक जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान उदयपुर लोकसभा क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति या प्रतिनिधिमंडल उनसे इस दौरान संपर्क कर सकता है।
Read More
शक्तिनगर में लाललोई मनाई गई

शक्तिनगर में लाललोई मनाई गई

उदयपुर । सिन्धी युवाज सोसायटी द्वारा मंगलवार को उदयपुर के शक्तिनगर स्थित तुलसी चौराहा, बिलोचिस्तान भवन के बाहर लाललोई पर्व का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में युवा और बुजुर्गों ने एक साथ भक्तिमय संगीत पर आनंद लिया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा बने।                  सिन्धी युवाज के विजय आहुजा  ने बताया कि इस पर्व के अवसर पर पण्डित मणिशंकर पंडया के मार्गदर्शन में पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। रात्रि 8:30 बजे मुख्य अतिथि पूज्य झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष प्रताप रॉय चुघ, पूज्य बिलोचिस्तान पंचायत के गुरुमुख कस्तूरी एवं अन्य…
Read More
उत्तरायण अर्घ्य : योग, आध्यात्म और सनातन संस्कृति का संगम, 551 जोड़ों ने अर्पित किए अर्घ्य

उत्तरायण अर्घ्य : योग, आध्यात्म और सनातन संस्कृति का संगम, 551 जोड़ों ने अर्पित किए अर्घ्य

उदयपुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 14 जनवरी को शहर में आयोजित विराट उत्तरायण अर्घ्य पर्व के दौरान योग, आध्यात्म और सनातन संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला। गोवर्धन सागर रिंग रोड स्थित पन्नाधाय पार्क (पन्ना पार्क) में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सैकड़ों सनातनी श्रद्धालु एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से सूर्य उपासना कर विश्व शांति व लोककल्याण की कामना की। कार्यक्रम के संयोजक पंकज सुखवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले 108 सूर्य नमस्कार किया गया। इसके बाद विधिवत मंत्रोच्चार के साथ सूर्य पताका का आरोहण किया गया, जो ऊर्जा, अनुशासन और आत्मशुद्धि का…
Read More
उदयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुरों की मंडली की अनोखी पहल, उदयपुर में पहली बार खेला गया संगीतमय सितोलिया

उदयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुरों की मंडली की अनोखी पहल, उदयपुर में पहली बार खेला गया संगीतमय सितोलिया

शहर के विभिन्न संगठनों के सदस्य हुए शामिल उदयपुर।  झीलों की नगरी उदयपुर की फिजाओं में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर इस बार केवल पतंगों की ही नहीं, बल्कि सुरों और खेलों की भी अनूठी गूंज सुनाई दी। शहर की प्रतिष्ठित और सक्रिय संगीतमय संस्था 'सुरों की मंडली' की ओर से मंकर संक्रांति के पुनीत अवसर पर 100 फीट रोड, शोभागपुरा स्थित अशोका ग्रीन में पर्यटन को एक नई ऊंचाई देने और पारंपरिक खेलों को आधुनिक कलेवर में ढालने के उद्देश्य से पहली बार 'संगीतमय सितोलिया' का भव्य आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में उदयपुर शहर के विभिन्न…
Read More
रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वन-वर्ल्ड रायला कार्यक्रम का समापन

रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वन-वर्ल्ड रायला कार्यक्रम का समापन

- उदयपुर के प्रमुख ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक दर्शन किए - आयोजन में बच्चों ने नृत्य, नाटक, संगीत, म्यूरल पेंटिंग, पेंटिंग एवं ड्रॉइंग की प्रस्तुति दी उदयपुर, 14 जनवरी। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा द्वारा आयोजित वन-वर्ल्ड रायला रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन 10 से 14 जनवरी तक अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम "सुकून से सम्पूर्णता तक" की भावना को साकार करता हुआ समावेश, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त संदेश देने में सफल रहा। रोटरी मीरा की अध्यक्ष डॉ. रेखा सोनी ने बताया कि 10 जनवरी को हल्दीघाटी…
Read More
चौथी बार निर्विरोध इंटक प्रदेशाध्यक्ष बनने पर श्रीमाली का मजदूर संघ ने किया जोरदार स्वागत

चौथी बार निर्विरोध इंटक प्रदेशाध्यक्ष बनने पर श्रीमाली का मजदूर संघ ने किया जोरदार स्वागत

फतहनगर। उदयपुर सीमेंट मज़दूर संघ के संरक्षक पूर्व राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली के राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष पद पर लगातार चौथी बार सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित होने के उपरान्त प्रथम बार जे.के.लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड,उदयपुर पधारने पर उदयपुर सीमेंट मज़दूर संघ इंटक द्वारा गर्मजोशी से आत्मीय एवं भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमाली थे और अध्यक्षता यूनिट हेड दीपक शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि कंपनी के एच.आर.हेड आशीष शर्मा,राजस्थान इंटक में महामंत्री नारायण गुर्जर, उपाध्यक्ष खुशबेंद्र कुमावत,कोषाध्यक्ष इंदुशेखर व्यास,कंपनी के आई.आर.उप महाप्रबंधक देवराज सिंह झाला और सभी विभागों के हेड थे। श्रीमाली को फैक्ट्री गेट पर…
Read More
मकर संक्रांति पर बीसीआई ने किया फिल्म ‘दी रिटर्न ऑफ दी आर्मी मेन’ की टीम का सम्मान

मकर संक्रांति पर बीसीआई ने किया फिल्म ‘दी रिटर्न ऑफ दी आर्मी मेन’ की टीम का सम्मान

उदयपुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित संगीतमय सितोलिया कार्यक्रम में फिल्म दी रिटर्न ऑफ दी आर्मी मेन की पूरी टीम ने शिरकत की। यह कार्यक्रम शोभागपुरा 100 फीट, शोभागपुरा स्थित अशोका ग्रीन में आयोजित किया गया, जहां बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ne फिल्म की टीम का पारंपरिक उपरना ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में फिल्म के प्रोड्यूसर एवं लीड एक्टर नईम खान उपस्थित रहे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ‘दी रिटर्न ऑफ दी आर्मी मेन’ देशभक्ति, त्याग और भारतीय सेना के अदम्य साहस को दर्शाने वाली फिल्म है। उन्होंने बताया कि फिल्म…
Read More

टीम भण्डारी को मिल रहा अपार जनसमर्थन

ओसवाल सभा के आगामी चुनावों में आज सुबह अध्यक्ष पद प्रत्याशी संजय भण्डारी जी ने अपनी पूरी टीम के साथ दक्षिणचंद्रिका महासाध्वी डॉ. श्री संयमलता श्री जी महाराज सा. आदि ठाणा 4 से वर्धमान स्थानक सेक्टर 4 में दर्शन कर मांगलिक श्रवण किया और चुनावों में विजयी हेतु आशिर्वाद प्राप्त किया| संजय भण्डारी ने अपने 50 प्रत्याशियों के साथ सुबह सर्वऋतु विलास, मोगरावाड़ी इत्यादि क्षेत्र में और शाम को सहेली नगर, पोलोग्राउंड इत्यादि क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया| चुनाव प्रचार के दौरान आज टीम संजय भण्डारी को अपार जनसमर्थन मिल रहा हैं, जगह-जगह लोगों ने संजय भण्डारी का श्रीफल और…
Read More
महावीर जैन विद्यालय संस्थान द्वारा मकर संक्रांति पर्व का आयोजन

महावीर जैन विद्यालय संस्थान द्वारा मकर संक्रांति पर्व का आयोजन

उदयपुर। महावीर जैन विद्यालय संस्थान में आज मकर संक्रांति पर्व पर ग्राम गणेशपुरा में सामाजिक सहभागिता के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की ओर से ग्राम के प्रत्येक परिवार के घर के बाहर नाम-पट्टिका (नेम प्लेट) लगाई गई, जिससे परिवारों की पहचान सुदृढ़ हो सके। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को मकर संक्रांति की शुभकामनाओं सहित मिठाइयाँ वितरित की गई, साथ ही ग्राम के बच्चों को विशेष रूप से मिठाइयाँ एवं खिलौने प्रदान किए गए, जिससें बच्चों में उत्साह एवं खुशी का वातावरण देखने को मिला। इस आयोजन से ग्रामवासियों में हर्षोल्लास का माहौल बना…
Read More
मकर संक्रांति एवं पतंग उत्सव का उल्लास,आरएसएमएमएल झावर-कोटड़ा में उत्साहपूर्ण आयोजन

मकर संक्रांति एवं पतंग उत्सव का उल्लास,आरएसएमएमएल झावर-कोटड़ा में उत्साहपूर्ण आयोजन

उदयपुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर राजस्थान भर में पतंग उत्सव पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। सूर्य के उत्तरायण होने के इस पर्व पर आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से सजा रहा और नागरिकों ने हर्षोल्लास के साथ सहभागिता निभाई। राजस्थान राज्य खान एवं खनिज लिमिटेड की झामर-कोटड़ा रॉक फास्फेट खदान क्षेत्र में भी मकर संक्रांति एवं पतंग उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व आर के शर्मा, समूह महाप्रबंधक, त्ैडडस् झावर-कोटड़ा एव राजीव वर्मा,महाप्रबंधक ख़ान के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने सामूहिक रूप से भाग लिया। इस अवसर…
Read More
error: Content is protected !!