सांसद डॉ रावत की जनसुनवाई में उदयपुर शहर को वाय श्रेणी का दर्जा दिलवाने का मुद्दा आया, रेल विस्तार के भी सुझाव आए
-जनसुनवाई में 100 से ज्यादा परिवेदनाएं आईं, कई का मौके पर निवारण -जनसमस्याओं से लेकर जनहित के मुद्दे लेकर आए शहरी व ग्रामीण प्रतिनिधिमंडल उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने गुरुवार को जिला परिषद स्थित सांसद कार्यालय में जनसुनवाई की, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों, संगठनों व प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर परिवेदनाएं दी। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां सडक, स्कूल कक्ष निर्माण, रास्ता खुलवाने तथा आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने को लेकर मांग की गई, वहीं शहरी क्षेत्र में शहर की बडी समस्याओं और लंबित मुद्दों पर भी ध्यान आकृष्ट किया गया। निगम और यूडीए से जुडी कई समस्याओं को…
