बाल विवाह भारत की संस्कृति नहीं: उत्तम स्वामी
चित्तौड़गढ़ 19 जनवरी बाल विवाह भारत देश की संस्कृति नहीं रही हैं, यह समय परिस्थितियों के कारण हमारी बहनों की अस्मिता आक्रांताओं से सुरक्षित रखने के लिए किया जाने लगा। पूज्य उत्तम स्वामी जी महाराज ने चित्तौड़गढ़ में भागवत कथा पांडाल में बाल विवाह निषेध जागरूकता पोस्टर विमोचन करते हुए कहा कि वर्तमान में देश की परिस्थितिया बदल गई है अब देश की सीमाओं के साथ साथ प्रत्येक देशवासी की अस्मिता और स्वाभिमान को कोई खतरा नहीं है। ऐसे सुखद वातावरण में बाल विवाह जैसी कुरीति को जड़ से मिटाना हैं और हमारी बेटियों के लिए उनके सर्वांगीण विकास के…
