रेलवे की बड़ी लापरवाही फस्र्ट एसी का भारी-भरकम किराया देने के बाद भी गंदगी में बैठने को मजबूर यात्री
उदयपुर। भारतीय रेलवे जहां एक ओर आधुनिकता और विश्वस्तरीय सुविधाओं का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रीमियम क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों को आज भी बदहाली का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला वीर भूमि एक्सप्रेस (19315) का है, जहाँ फस्र्ट एसी जैसे महंगे कोच में सफाई की भारी कमी और रेलवे स्टाफ की संवेदनहीनता सामने आई है। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए देवेंद्र सोमानी ने बताया कि 19 जनवरी 2026 को उदयपुर से असारवा की यात्रा के दौरान कोच एच-1 (सीट डी ) में चारों तरफ गंदगी फैली हुई थी। यात्री ने तड़के 4.30 बजे…
