पेराफेरी में पट्टों का आंदोलन के बाद संघर्ष समिति की मांगो पर प्रशासन सहमत
-निगम_पंचायतों को बसावट वाली भूमि हस्तांतरण करने की प्रक्रिया शुरू -प्रशासन ने आगामी 15 जनवरी तक का मांगा समय उदयपुर, 3 जनवरी: यूडीए पेराफेरी के 205गांवों में पट्टों को लेकर जारी पेराफेरी संघर्ष समिति के आंदोलन में प्रशासन सकारात्मक रुख अपनाते हुए आबादी बसावट वाली भूमि संबंधित निकाय पंचायत को हस्तांतरित करने पर सहमत हो गया है। इसके लिए संघर्ष समिति कोर टीम से 15 जनवरी तक का समय मांगा गया है। पेराफेरी संघर्ष समिति के संयोजक चंदन सिंह देवड़ा ने शनिवार को प्रेसवार्ता में पेराफेरी पंचायतों के जनप्रतिनिधि, सर्व समाज के प्रतिनिधि, मेवाड़ किसान सभा,करणी सेना समेत तमाम सर्व…
