Year: 2026

गुलाल, फूल और भक्ति से सराबोर हुआ झूलेलाल मंदिर, महिलाओं ने मनाया भव्य फागोत्सव

गुलाल, फूल और भक्ति से सराबोर हुआ झूलेलाल मंदिर, महिलाओं ने मनाया भव्य फागोत्सव

राधा-कृष्ण संग भगवान झूलेलाल को रंग-अबीर अर्पित, सिंधी समाज ने खेली होली नाथद्वारा सराय में फागोत्सव की धूम, पुष्प वर्षा और सिंधी मिठाइयों से सजा उत्सव भजन-नृत्य और गुलाल की बौछार, झूलेलाल मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का रंगीन सैलाब भीलवाड़ा, मूलचन्द पेसवानी नाथद्वारा सराय स्थित झूलेलाल मंदिर गुरुवार को रंगों, गुलाल और फूलों की खुशबू से सराबोर हो उठा। सिंधी समाज की झूलेलाल महिला मंडली ने मथुरा-वृंदावन और बरसाना की तर्ज पर राधा-कृष्ण एवं भगवान झूलेलाल संग भव्य फागोत्सव मनाया। मंदिर प्रांगण में जैसे ही गुलाल-अबीर की फुहार उड़ी और पुष्प वर्षा हुई, पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास के रंगों…
Read More
चारपहिया वाहनों के लिए नई नम्बर सीरीज प्रारम्भ

चारपहिया वाहनों के लिए नई नम्बर सीरीज प्रारम्भ

ई- आक्शन से मिलेगा इच्छित नम्बर उदयपुर, 27 फरवरी। गैर-परिवहन चारपहिया वाहनों के लिए इच्छित पंजीयन क्रमांक/अग्रिम नम्बर हेतु नवीन सीरीज आरजे 27 युजे 0001 से 9999 प्रारम्भ की जा रही है। अग्रिम पंजीयन हेतु इच्छुक आवेदनकर्ता ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला परिवहन अधिकारी मुकेश कुमार डाड ने बताया कि आवेदन ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किये जायेगे। नीलामी में भाग लेने हेतु आवेदक को विभागीय वेबसाइट पर जाकर ई-आक्शन पोर्टल पर स्वयं के स्तर से लॉगिन कर आईडी बनाया जाना आवश्यक होगा, जिसकी प्रक्रिया पोर्टल पर उपलब्ध है।
Read More
पंचायती राज चुनाव के लिए भवन अधिग्रहित

पंचायती राज चुनाव के लिए भवन अधिग्रहित

उदयपुर, 27 फरवरी। पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों के आम चुनाव-2026 के स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पादन के लिए गठित विभिन्न प्रकोष्ठों के संचालन के लिए भवनों को अधिग्रहित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जिले में भुगतान प्रकोष्ठ के लिए मत्स्य विभाग सभागार, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग के लिए मीटिंग हॉल माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (उदयपुर टीआरआई सभागार), प्रशिक्षण के लिए जिला परिषद कार्यालय में संस्थापन शाखा के पास स्थित कक्ष, चुनाव सामग्री के लिए महाराणा भूपाल स्टेडियम गांधी ग्राउंड हॉल व परिसर, मतपत्र प्रकोष्ठ के लिए…
Read More
कानूनी जागरूकता और सामूहिक प्रयास से ही मिटेगा बंधुआ और बाल मजदूरी का कलंक- एडीजे शर्मा

कानूनी जागरूकता और सामूहिक प्रयास से ही मिटेगा बंधुआ और बाल मजदूरी का कलंक- एडीजे शर्मा

बंधुआ मजदूरी उन्मूलन, बालश्रम एवं मानव दुर्व्यापार पर विभिन्न हितधारकों का पुलिस लाइन में प्रशिक्षण संपन्न उदयपुर, 27 फरवरी। राजस्थान प्रदेश में सरकार एवं पुलिस विभाग की सक्रियता के चलते विगत वर्षों में कई मामलों में न केवल बालश्रम, बंधुआ श्रमिक उन्मूलन एवं मानव दुर्व्यापार अंतर्गत ठोस कार्यवाही हुई है बल्कि बंधुआ मुक्ति प्रमाण पत्र जारी कर पूनर्वास पर भी कार्य हुए हैं। परंतु समाज से इस कलंक को पूर्ण रूप से मिटाने हेतु अभी भी सामूहिक एवं सतत् प्रयास की आवश्यकता है। इस दिशा में विभिन्न हित धारको की सामूहिक एवं सकारात्मक भूमिका पीड़ितों के बचाव, पुनर्वास एवं दोषियों…
Read More
आदिवासियों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार- बाबूलाल खराड़ी

आदिवासियों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार- बाबूलाल खराड़ी

-जनजाति क्षेत्रों के विकास का रोडमैप तैयार -टीएडी मंत्री श्री खराड़ी ने विधानसभा में दी जानकारी जयपुर/उदयपुर, 27 फरवरी। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के आदिवासियों के समग्र उत्थान के लिए दृढ़ संकल्पित है। आदिवासी बहुल क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचा, कौशल विकास एवं रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं और अभियानों के माध्यम से निरंतर प्रगति सुनिश्चित की जा रही है। उल्लेखनीय है कि बजट सत्र के दौरान सदन ने विभाग की 381 अरब 99 करोड़ 72 लाख 27 हजार रुपए की अनुदान मांगों को ध्वनिमत से पारित किया…
Read More
त्योहार खुशियों का अवसर, आपसी सामंजस्य एवं जिम्मेदारी के साथ मनाएं – जिला कलेक्टर मेहता

त्योहार खुशियों का अवसर, आपसी सामंजस्य एवं जिम्मेदारी के साथ मनाएं – जिला कलेक्टर मेहता

जिला शांति समिति की बैठक का आयोजन उदयपुर, 27 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में जिला प्रशासन त्योहारों के अवसर पर उल्लासपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण तथा प्रभावी कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में आगामी होली पर्व, रमजान माह समेत आगामी विविध त्योहारों के मद्देनजर विभिन्न समाज संगठनों के प्रतिनिधियों एवं सीएलजी सदस्यों की मौजूदगी में शुक्रवार को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में जिला शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान आगामी त्योहार एवं धार्मिक आयोजन उल्लास के साथ ही शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण…
Read More
प्रत्येक गांव में लाभार्थियों की पहचान कर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करें: डॉ रावत

प्रत्येक गांव में लाभार्थियों की पहचान कर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करें: डॉ रावत

महाराणा प्रताप संसदीय संकुल परियोजना की बैठक आयोजित उदयपुर। महाराणा प्रताप संसदीय संकुल परियोजना, चावण्ड (सलूम्बर) में जनजाति उपयोजना क्षेत्र में चिकित्सा, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, वानिकी विकास, वनोपज, कृषि विपणन एवं कृषि प्रसंस्करण की संभावनाओं पर चर्चा के लिए शुक्रवार को महाराणा प्रताप वनवासी कल्याण आश्रम, चावण्ड (सलूम्बर) में समन्वय बैठक आयोजित हुई। सांसद डॉ मन्नालाल रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, एनजीओ प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे। बैठक में महाराणा प्रताप संसदीय संकुल परियोजना में चयनित गांवों में सिचुएशन लेवल तक सरकार की योजनाओं के लाभ दिलाने पर चर्चा की गई। सांसद डॉ…
Read More
वल्लभ यूथ आर्गेनाइजेशन की ओर से फूल फाग महोत्सव आज कृष्णा वाटिका में

वल्लभ यूथ आर्गेनाइजेशन की ओर से फूल फाग महोत्सव आज कृष्णा वाटिका में

उदयपुर। वल्लभकुलभुषण वैष्णवाचार्य पू.पा.गो.108 श्री व्रजराज कुमार जी महाराजश्री के सानिध्य में वल्लभ यूथ आर्गेनाइजेशन की ओर से फूल फाग महोत्सव 28 फरवरी शनिवार को यहां आरके सर्किल के पास कृष्णा वाटिका में मनाया जएगा। संगठन मंत्री राकेश मूंदडा ने बताया कि इस महा महोत्सव में नाथद्वारा से विशेष रुप से रसिया गान ग्रुप आ रहा है। रसिया गान, नृत्य नाटिका एवं फूलों की होली के साथ यह महोत्सव शाम 5 बजे से भव्यता से मनाया जाएगा। महा माहोत्सव में सभी भक्तों के लिए प्रवेश निशुल्क है।
Read More
उज्जैन में त्रिमेस का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न

उज्जैन में त्रिमेस का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न

- संस्कार और शिक्षा उन्नति के पाथेय बनें - 20 हजार वर्गफीट में बनेगा एकलिंगनाथ का मंदिर उज्जैन/उदयपुर, 27 फरवरी। श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज का अखिल भारतीय अधिवेशन महाकाल की नगरी उज्जैन में दिव्य संकल्पों के साथ सम्पन्न हुआ। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक भूपेन्द्र पण्डया सागवाड़ा की अध्यक्षता में हुई आमसभा में विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। मुख्य अतिथि श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज परिषद मध्यप्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष पंडित सुनिल जोशी रहे। कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथियों ने इष्टदेव एकलिंगनाथ का पूजन एवं दीप प्रज्वलन किया। ॐ नाद और ध्यान के बाद सामूहिक प्रार्थना…
Read More
रश्मिका मंदाना ने साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के संग तेलुगु-कोडवा परंपराओं के साथ लिए सात फेरे

रश्मिका मंदाना ने साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के संग तेलुगु-कोडवा परंपराओं के साथ लिए सात फेरे

उदयपुर, 26 फरवरी: झीलों की नगरी उदयपुर गुरुवार को फिल्मी जगत की एक भव्य शादी का साक्षी बनी, जब ‘पुष्पा’ फिल्म से देशभर में लोकप्रिय हुई अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए। विवाह समारोह को बेहद निजी रखा गया, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्य, रिश्तेदार और चुनिंदा करीबी मित्र शामिल हुए। रश्मिका कर्नाटक के कोडवा समुदाय से संबंध रखती हैं, जबकि विजय तेलुगु हिंदू परिवार से आते हैं। ऐसे में विवाह में दोनों संस्कृतियों की परंपराओं का सुंदर समावेश देखने को मिला। सुबह तेलुगु विधि-विधान से गणपति पूजन, वरमाला और…
Read More
error: Content is protected !!